Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
भारत की आजादी का पूरी दुनिया में बजा था डंका, तब देश-दुनिया के अखबारों ने यह बनाई थी हेडलाइन
15 अगस्त 1947 को जब देश आजाद हुआ था, तो उस वक्त देश में आज की तरह न तो टेलीविजन था, न इंटरनेट था और न ही सोशल मीडिया का दौर था। उस समय खबरें सिर्फ समाचार पत्रों और कुछ जगहों पर रेडियो के माध्यम से प्रसारित होती थी। देश ही नहीं विदेश के नामी अखबारों ने भारत की स्वतंत्रता और देश में ब्रिटिश साम्राज्य के अंत की खबर को अपनी पहली हेडलाइन बनाया था।
कई अखबारों में फ्रंट पेज पर इंडिया की स्वतंत्रता और पाकिस्तान के बंटवारे की खबरों को प्रमुखता से छापा गया था। आप यकीन नहीं करेंगे कि आजादी मिलने के बाद देश के कई हिस्सों में अखबार एक से दो दिन की देरी से पहुंचा था, जिस कारण लोगों को आजादी की खबर दो दिन बाद मिली। अखबारों की यह दुर्लभ प्रतियां आज भी देश के अलग-अलग म्यूजियम में संजो कर रखी गई हैं।
आजादी के 78वें सेलिब्रेशन के मौके पर हम आपके बताने जा रहे हैं आजाद भारत के पहले दिन क्या थी वर्ल्ड के फेमस न्यूज पेपर की हेडलाइन।

The Times of India
टाइम्स ऑफ इंडिया ने 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिलने की खबर फ्रंट पेज पर पब्लिश की थी। खबर की हेडिंग थी- Birth of India's Freedom। हिंदी में बोलें तो इसका अर्थ हुआ- भारत की आजादी का जन्म।

हिंदुस्तान
हिंदी दैनिक हिन्दुस्तान अखबार ने भी इस खबर को पेज 1 पर लीड बनाया था। खबर की हेडिंग थी- शताब्दियों की दासता के बाद भारत में स्वतंत्रता का मंगल प्रभात। नीचे सबहेडिंग में लिखा- बापू की चिर तपस्या सफल बगल में ऐसी ही एक प्रतीकात्मक तस्वीर प्रकाशित की गई थी।

Hindustan Times
हिंदुस्तान टाइम्स ने पहले पन्ने पर देश की आजादी की खबर छापी, वो भी पूरे 8 कॉलम में। खबर की हेडिंग थी-India Independent: British Rule Ends यानी भारत आजाद हुआ, ब्रिटिश राज का अंत हुआ।

The Statesman
द स्टेटसमेन ने पहले पन्ने पर खबर को लीड लेते हुए शीर्षक लिखा- Two Dominions Are Born यानी दो संप्रभु राष्ट्रों का जन्म हुआ। साथ ही लिखा- Political Freedom for One-Fifth of Human Race यानी दुनिया की आबादी के पांचवें हिस्से को राजनीतिक आजादी मिली। इसमें एक तरफ पंडित नेहरू की तस्वीर लगाई गई और दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के पहले गवर्नर की। दोनों के बीच में लिखा- Power Assumed by Indians यानी भारत को शक्ति स्थानांतरित हो गई।

The Washington Post
अमेरिका के दैनिक अखबार द वाशिंगटन पोस्ट ने भी भारत की आजादी की खबर को फ्रंट पेज पर छापा। लेकिन अखबार ने इस खबर को केवल 2 कॉलम में छापा। हेडिंग में लिखा- भारत ने संप्रभुता हासिल कर ली।

The New York Times
ब्रिटेन के अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने पहले पन्ने पर भारत-पाकिस्तान के बंटवारा दिखाते हुए भारत-पाकिस्तान के नक्शे के साथ ये खबर छापी। ब्रिटिश हुकूमत की गुलामी से आजादी के साथ दो देशों भारत और पाकिस्तान का जन्म हो गया है। अखबार ने यह भी खबर बनाई कि बंटवारे के कारण दोनों देशों में दंगे हो रहे हैं।

The Courier Mail
ऑस्ट्रेलिया के अखबार द कूरियर मेल ने भारत की आजादी की खबर पर हैंडिंग लिखी थी - British Rule in India Ends. यानी भारत में ब्रिटिश हुकूमत का अंत। इसके अलावा भारत के बंटवारे को लेकर हेडिंग बनाई गई थी- Pakistan Assumes New Sovereignt यानी पाकिस्तान भी एक संप्रभु राष्ट्र बना।

आयरिश टाइम्स
आयरिश टाइम्स ने लिखा कि ब्रिटेन के सत्ता हस्तांतरण के बाद भारत में जश्न का माहौल है। साथ लिखा कि 14 और 15 अगस्त की मध्य रात्रि को भारत में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।



Click it and Unblock the Notifications