Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
Independence Day 2024: 77वां या 78वां? इस साल कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा?
Independence Day 2024: 15 अगस्त को समस्त देश मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाता हैं। 200 सालों के जद्दोजेहद के बाद इस दिन भारत को पूर्ण आजादी मिली थी। यह दिन केवल उत्सव मनाने का ही नहीं बल्कि देश की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद

इस दिन पूरे भारत में संस्थानों और प्रतिष्ठित इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है। हालांकि, जैसे-जैसे दिन नजदीक आ रहा है लोगों में इस बात को लेकर दुविधा भी बढ़ती जा रही है कि इस साल भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है या 78वां। इस आर्टिकल में हम यही जानेंगे।
15 अगस्त 2024 को कौन-सा स्वतंत्रता दिवस है?
हर साल की तरह इस साल भी कई लोगों को इस बात को लेकर कन्फ्यूजन है कि इस बार भारत कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। ज्यादातर लोगों के मन यह सवाल होता है कि स्वतंत्रता दिवस की गिनती 15 अगस्त, 1947 से की जानी चाहिए, जब भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना, या फिर एक साल बाद से, जब आजादी की पहली वर्षगांठ मनाई गई थी। अगर आजादी के दिन यानी 15 अगस्त 1947 से गिनती की जाए, तो भारत स्वंतत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ मनाएगा। वहीं, 15 अगस्त 1948 से गिनती की जाए, तो यह 76वां स्वतंत्रता दिवस है।
प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के मुताबिक, 15 अगस्त 2022 को 76वें स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाया गया था। सरकार द्वारा उपयोग की जाने वाली प्रणाली के मुताबिक इस साल भारत 15 अगस्त 2024 को आजादी के 77 वर्ष पूरे करेगा और 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।



Click it and Unblock the Notifications