Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
15 August Speech 2024: स्वतंत्रता दिवस पर दे ऐसे सबसे दमदार भाषण, चारों तरफ गूंज उठेगी आपकी तारीफ की शोर
15 अगस्त 1947 को हमारे देश को अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद हर साल इस दिन को धूम-धाम से सेलिब्रेट किया जाता है। इसको हमारे देश के सबसे बड़े पर्व के रूप में देखा जाता है। इस मौके पर कुछ देशभक्ति गीत गाते हैं तो वहीं कुछ बच्चे स्पीच देते हैं।
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के लिए 'विकसित भारत' (Developed India) थीम तय की गई है। अगर आप भी इस साल 15 अगस्त पर भाषण देने की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस विषय पर भाषण दे सकते है।

ऐसे करे शुरूआत
सभा में बैठे हुए अतिथि गण, शिक्षकगण, और मेरे प्यारे साथियों,
आज का दिन हर भारतीय के लिए गौरव का दिन है। 15 अगस्त या स्वतंत्रता दिवस या फिर इंडिपेंडेंस डे... या कुछ भी कह दें लेकिन ये नाम पुकारते हुए अगर आपको भारत के शूरवीरों की याद न आए, तो दोबारा सोचना। क्योंकि आज हम जिस आजादी का जश्न मना रहे हैं, ये उन्हीं की बदौलत है।
(फिर आप एक देशभक्ति गीत की चार पांक्तियां गा लें। जैसे-)
सारे जहां से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा,
हम बुलबुले हैं इसकी, ये गुलिस्तां हमारा
ये पंक्तियां हमें याद दिलाती हैं कि हमारा देश कितना महान और अनेकताओं से भरा है। हमारे देश की संस्कृति, भाषा और परंपराएं हमें एक अनोखी पहचान देती हैं। और इस पहचान के लिए हमने कितना लंबा संघर्ष किया है।
इन जोशीले पंक्तियों से शुरू करें भाषण
भाषण की शुरुआत में सबसे पहले नमस्कार, प्रणाम या जय हिंद कहकर सभा में उपस्थित अतिथियों का अभिवादन करने के बाद नीचे लिखीं शायरियों का उपयोग कर सकते हैं-
1. जो देश के लिए शहीद हुए उनको मेरा सलाम है अपने खूं से जिस जमीं को सींचा उन बहादुरों को सलाम है.
2. ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये....
इस तरह दें छोटा सा भाषण
सभा में मौजूद मेरे अतिथिगण, भाई-बहनों और मेरे प्यारे देश वासियों...
ये हमारा सौभाग्य है कि आज हम इस खुले आसमान के नीचे आजादी की खुशी मनाने इकट्ठा हुए हैं। ये आजादी हमें यूं ही नहीं मिली... न जाने इसके लिए कितनों ने अपने सर कटाएं... न जाने कितनी माओं ने अपनी संताने कुर्बान कर दीं.... न जाने कितनी सुहागनों के सुहाग उजड़ गए... न जाने कितनी बहनों ने हमेशा के लिए अपने भाइयों को खो दिया... कई कुर्बानियों और शहादत के बाद हमें ये दिन नसीब हुआ।
हम सिर्फ 15 अगस्त या 26 जनवरी के दिन ही उन्हें और उनके जरिये मिली इस स्वतंत्रता को याद करते हैं... बाकि समय हम मत-मजहब, जाति-सम्प्रदायों में बंटकर आपस में लड़ते रहते हैं... और हमें अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त कराने वाले नायकों के एक रहने के सपनों को चकनाचूर करते रहते हैं... एक शेर याद आता है।
"दिलों में हुब्ब-ए-वतन है अगर तो एक रहो
निखारना ये चमन है अगर तो एक रहो"
जी हां दोस्तों... अगर हमें देश को तरक्की की राह पर लेकर जाना है... अगर हमें फिर से किसी भी तरह की गुलामी की बेड़ियों में नहीं जकड़ना है, तो हम सबको एकजुट होकर रहना पड़ेगा। अनेकता में एकता का मंत्र ही भारत को फिर से सोने की चिड़िया बना सकता है। इसी के साथ में शब्दों को विराम देता हूं या देती हूं।
जयहिंद
भाषण को दमदार बनाने के टिप्स
- दर्शकों का विश्लेषण करें और उसी के अनुसार अपने भाषण में शब्दों को चुनें।
- भाषण देने से पहले अच्छे से प्रैक्टिस करें। ताकि भाषण देते हुए परेशानी ना आए।
- स्पीच में फैक्ट्स को रखें, जिससे लोग आपकी स्पीच से कनेक्टेड फील करें।
- स्पीच देने से पहले फैक्ट्स रिचैक कर लें। जिससे कोई गलती न हो। नहीं तो गलती से आपकी पूरी स्पीच खराब होगी।
- स्पीच में स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जिक्र जरूर करें इससे स्पीच इम्प्रेसिव लगेगी।
- कोशिश करें कि आप भाषण को ज्यादा न खींचे वरना लोग बोरियत महसूस करने लग जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
