Latest Updates
-
Yogini Ekadashi 2026: कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत? इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम -
Varalakshmi Vrat 2026: सावन के आखिरी शुक्रवार को करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन-दौलत -
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट
15 August Speech 2025: स्वतंत्रता दिवस पर दें यह 2 मिनट का जोशीला भाषण, तालियों से गूंज उठेगा मंच
15 August Short Speech Idea in Hindi : भारत 15 अगस्त, 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है, क्योंकि 1947 में इसी दिन हमारे देश ने अंग्रेजों की 200 साल की गुलामी से मुक्ति पाई थी। इस दिन पूरे देश में तिरंगा फहराया जाता है, राष्ट्रगान गाया जाता है और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में भाषण, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है, ताकि युवाओं को आज़ादी का महत्व समझाया जा सके।
यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि अपने देश के लिए समर्पण और कर्तव्य की भावना को जगाने का दिन है। अगर आपको भी इस दिन भाषण देने का मौका मिले, तो यह देशभक्ति और प्रेरणा से भरा अवसर हो सकता है। आइए, गर्व से कहें - जय हिंद!

स्वतंत्रता दिवस भाषण 10 पंक्तियां (Independence Day Speech in Hindi 10 Lines)
1. माननीय प्रिंसिपल, अध्यापकगण और मेरे प्यारे साथियों, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
2. 15 अगस्त 1947 को हमारा भारत देश अंग्रेजों की गुलामी से आज़ाद हुआ था।
3. यह दिन हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का दिन है।
4. हम सबको मिलकर देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए कार्य करना चाहिए।
5. हमें जाति, धर्म और भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर देश के लिए सोचना चाहिए।
6. "वंदे मातरम्" और "जय हिंद" जैसे नारों से देशभक्ति की भावना और भी प्रबल होती है।
7. "सत्यमेव जयते" का संदेश हमें सच्चाई और ईमानदारी से जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
8. हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों को सहेजकर रखना चाहिए।
9. आज़ादी केवल एक उपहार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है जिसे हमें निभाना है।
10. आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम देश को और महान बनाने का संकल्प लें।
स्वतंत्रता दिवस 2025 पर छात्रों के लिए 2 मिनट का भाषण (Independence Day 2025 Short Speech)
आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, माननीय शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों,
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज हम यहां 15 अगस्त, 2025 को अपने देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह दिन हमारे लिए केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गर्व, श्रद्धा और संकल्प का प्रतीक है। 15 अगस्त 1947 को हमारा भारत देश अंग्रेजों की गुलामी से आज़ाद हुआ था। यह आज़ादी हमें सहज नहीं मिली, इसके पीछे कई वीरों का त्याग और बलिदान छिपा है।
महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, सरदार पटेल जैसे महान नेताओं के साहस और नेतृत्व ने हमें आज़ादी दिलाई। आज हम जो स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं, वह उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष का ही परिणाम है।
अब हमारा दायित्व है कि हम इस आज़ादी की कीमत को समझें और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम देश को स्वच्छ, शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाएंगे।
आइए, इस पावन अवसर पर हम अपने देश की उन्नति के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करने का वचन लें।
जय हिंद!
वंदे मातरम्!
स्वतंत्रता दिवस 2025: एक नया भारत - स्वच्छ, शिक्षित और सुरक्षित
आज का भारत तेजी से बदल रहा है। हम तकनीक में आगे बढ़ रहे हैं, चंद्रमा और अंतरिक्ष तक पहुंच बना चुके हैं। लेकिन अब भी हमारे सामने गंदगी, अशिक्षा और बेरोजगारी जैसी चुनौतियां हैं। क्या हम इन्हें यूं ही रहने देंगे? बिल्कुल नहीं। इस स्वतंत्रता दिवस पर आइए हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम देश को स्वच्छ रखेंगे, शिक्षा को बढ़ावा देंगे, दूसरों को भी शिक्षित करेंगे और हर समय देशहित को प्राथमिकता देंगे। यही सच्ची आज़ादी है, और यही नए भारत की पहचान होगी। जय हिंद!
15 अगस्त पर भाषण की तैयारी ऐसे करें
15 अगस्त, भारत के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। 1947 में इसी दिन भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आज़ादी मिली थी। यह दिन हर साल हमें देशभक्ति की भावना से भर देता है और उन वीरों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने हमें स्वतंत्र भारत की सौगात दी।
भाषण की शुरुआत कैसे करें?
एक प्रभावशाली भाषण की शुरुआत जोशीले नारे, शायरी या देशभक्ति गीत की पंक्तियों से करें, जैसे:
"सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,
देखना है ज़ोर कितना बाज़ुए-क़ातिल में है।"
इसके बाद 15 अगस्त का महत्व बताते हुए संक्षेप में कहें कि यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व, त्याग और देशप्रेम की भावना लेकर आता है।
स्वतंत्रता संग्राम और इतिहास का संक्षिप्त जिक्र
भाषण के दूसरे हिस्से में आज़ादी की लड़ाई के इतिहास को संक्षेप में बताएं। गुलामी की पीड़ा और आज़ादी के लिए हुए संघर्ष को दर्शाते हुए महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, रानी लक्ष्मीबाई जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का संक्षिप्त उल्लेख करें। यह हिस्सा प्रेरणा से भरपूर होना चाहिए लेकिन ज्यादा लंबा न हो।
भारत की उपलब्धियां और ताकत
अब श्रोताओं को यह बताएं कि आज़ाद भारत ने विज्ञान, टेक्नोलॉजी, रक्षा, अंतरिक्ष विज्ञान, खेल और संस्कृति के क्षेत्रों में कितना प्रगति की है। 'डिजिटल इंडिया', 'चंद्रयान', 'ओलंपिक पदक', 'गगनयान' जैसी उपलब्धियां भारत की शक्ति और वैश्विक पहचान को दर्शाती हैं।
वर्तमान चुनौतियां
अब आप देश की वर्तमान चुनौतियों की बात करें, जैसे- अशिक्षा, गंदगी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार। साथ ही यह बताएं कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम इन समस्याओं से कैसे लड़ सकते हैं - जैसे सफाई अभियान में भाग लेना, दूसरों को पढ़ाना, ईमानदारी से काम करना आदि।
देशभक्ति और सैनिकों का सम्मान
आप कुछ ऐसे आम नागरिकों या सैनिकों के उदाहरण भी दे सकते हैं जिन्होंने देश के लिए असाधारण कार्य किए। भारतीय सेना के बलिदान और साहस का उल्लेख भाषण में भावनात्मक गहराई जोड़ देगा।
भारत का भविष्य और भाषण का समापन
अंत में, भविष्य के भारत की कल्पना प्रस्तुत करें - एक ऐसा भारत जो स्वच्छ, शिक्षित, सुरक्षित, तकनीकी रूप से विकसित और विश्व में अग्रणी हो। भाषण का समापन एक जोशीली शायरी या नारे के साथ करें:
"न झुकेगा तिरंगा कभी, ये वादा है हमसे,
भारत मां का मान-सम्मान सबसे ऊपर हमसे!"
जय हिंद! जय भारत!



Click it and Unblock the Notifications