Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
15 August Fancy Dress Ideas: 15 अगस्त पर स्कूल के बच्चों के लिए बेस्ट फैंसी ड्रेस आइडियाज
Independence Day costume ideas for students: हर साल 15 अगस्त को पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जाता है। इस दिन देशभर के स्कूलों में विशेष कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। खासतौर पर छोटे बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस एक बेहतरीन तरीका है, जिससे वे मजेदार अंदाज में देशभक्ति का संदेश दे सकते हैं और हमारे देश के महान व्यक्तित्वों के बारे में सीख सकते हैं।
अगर आप भी अपने बच्चे के लिए 15 अगस्त के मौके पर कोई यूनिक फैंसी ड्रेस ढूंढ रहे हैं, तो यहां दिए गए आइडियाज आपके लिए मददगार हो सकते हैं।

1. महात्मा गांधी
महात्मा गांधी का रूप बच्चों के बीच हमेशा लोकप्रिय रहा है। सफेद धोती, चश्मा, लकड़ी की लाठी और गले में खादी का दुपट्टा, बस तैयार है आपका नन्हा बापू। इस ड्रेस के साथ बच्चा 'अहिंसा' और 'सत्य' का संदेश दे सकता है।

2. भगत सिंह
अगर आप चाहते हैं कि बच्चा जोश और वीरता का प्रतीक बने, तो भगत सिंह का लुक परफेक्ट रहेगा। सफेद कमीज, खाकी पैंट, काले बूट और सिर पर फेमस पगड़ी, यह ड्रेस बच्चों में देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिए बेहतरीन है।

3. रानी लक्ष्मीबाई
छोटी बच्चियों के लिए रानी लक्ष्मीबाई का रूप प्रेरणादायक है। हरे या लाल रंग की पारंपरिक साड़ी, तलवार और माथे पर बिंदी के साथ बच्ची एक बहादुर रानी की तरह नजर आएगी।

4. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
'मिसाइल मैन' और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का रूप भी फैंसी ड्रेस के लिए शानदार है। ग्रे कलर का सूट, लंबे सफेद बालों वाली विग और हाथ में रॉकेट का मॉडल यह लुक बच्चों को प्रेरित करेगा।
5. भारतीय सैनिक
फौजी ड्रेस हमेशा से बच्चों की पसंदीदा रही है। कैमोफ्लाज यूनिफॉर्म, बूट और कैप के साथ बच्चा एक बहादुर सिपाही की तरह दिखेगा। इस ड्रेस से बच्चों को सेना के बलिदान और अनुशासन के बारे में सिखाया जा सकता है।
6. सरदार वल्लभभाई पटेल
भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल का रूप भी खास है। सफेद धोती-कुर्ता, जैकेट और गांधी टोपी के साथ यह लुक सरल लेकिन प्रभावशाली लगेगा।
7. भारत माता
छोटी बच्चियों के लिए भारत माता का रूप देशभक्ति का प्रतीक है। केसरिया या लाल रंग की साड़ी, हाथ में तिरंगा और मुकुट के साथ बच्ची बेहद सुंदर और प्रभावशाली लगेगी।
फैंसी ड्रेस तैयार करने के टिप्स
- बच्चे की उम्र और आराम को ध्यान में रखते हुए कपड़े सिलेक्ट करें।
- ड्रेस हल्की और breathable हो ताकि बच्चा पूरे कार्यक्रम में सहज रहे।
- ड्रेस के साथ प्रॉप्स (जैसे तिरंगा, किताब, तलवार, लाठी) शामिल करें ताकि लुक कंप्लीट लगे।
- बच्चे को उस किरदार के बारे में 2-3 लाइनें सिखाएं ताकि वह मंच पर बोल सके।



Click it and Unblock the Notifications
