Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Independence Day Quotes in Hindi: स्वतंत्रता दिवस से जुड़े ये लोकप्रिय कोट्स जरूर पढ़ें
स्वतंत्रता दिवस देश का सबसे बड़ा उत्सव है। यह दिन भारत को आजादी मिलने की याद में मनाया जाता है। लंबी खूनी जंग के बाद भारत ने ब्रिटिश हुकूमत से आजादी हासिल की थी।
15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। 15 अगस्त, 1947 को भारत के तत्कालीन गवर्नर-जनरल लॉर्ड माउंटबेटन ने लाल किले से भारत के स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
इस दिन भारत को एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के रूप में घोषित किया गया था। स्वतंत्रता दिवस भारत के लोगों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। जिस खुली हवा में हम आज सांस ले रहे हैं उसे हासिल करने में कई हिन्दुस्तानियों का खून बहा है। उनके बलिदानों के दम पर आज हम स्वतंत्र भारत के नागरिक हैं। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर नागरिक को इन महान क्रांतिकारियों के विचार जरूर जानने चाहिए।

1.
"दुश्मनों की गोलियों का हम सामना करेंगे, आज़ाद ही रहे हैं आज़ाद ही रहेंगे"
-चन्द्र शेखर आज़ाद

2.
"मेरे शरीर पर पड़ी एक एक चोट ब्रिटिश साम्राज्य के ताबूत की कील बनेगी"
-लाला लाजपत राय

3.
"भाग्य में नहीं अपनी क्षमता में विश्वास रखो"
-डॉ. भीमराव अंबेडकर

4.
"जिंदगी तो अपने दम पर जी जाती है, दूसरों के कंधों पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं"
-भगत सिंह

5.
"जाऊंगा खाली हाथ मगर ये दर्द साथ ही जाएगा, जाने किस दिन हिंदोस्तान आज़ाद वतन कहलाएगा"
-अशफाक उल्ला खान

6.
"आज़ादी मिलती नहीं बल्कि इसे छीनना पड़ता है"
-सुभाष चन्द्र बोस

7.
"आज़ादी का कोई मतलब नहीं है, यदि इसमें गलती करने की आज़ादी शामिल न हो"
-महात्मा गांधी

8.
"सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है"
-रामप्रसाद बिस्मिल

9.
"स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर रहूंगा"
-बाल गंगाधर तिलक

10.
"मैं आज़ाद था, आज़ाद हूं और आज़ाद ही रहूंगा"
-चन्द्र शेखर आज़ाद

11.
"अगर आपके पास शक्ति की कमी है, तो विश्वास किसी काम का नहीं। क्योंकि महान उद्देश्यों की पूर्ति के लिए शक्ति और विश्वास दोनों का होना ज़रूरी है"
-सरदार वल्लभ भाई पटेल
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
