Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Viral Video : यह है भारत की सबसे गंदी ट्रेन, 75 घंटे का सफर दिला देगा नर्क की याद, नजारा देख आ जाएगी घिन
India's Dirtiest Train Viral Video : भारत में सैकड़ों ट्रेनें चलती हैं। कुछ तेज़ हैं, कुछ स्लो। कुछ लंबी दूरी तय करती हैं, तो कुछ का सफर केवल कुछ घंटों में खत्म हो जाता है। वंदे भारत की लग्जरी सुविधाएं हों या राजधानी एक्सप्रेस का आराम यात्रियों के पास विकल्प हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे रेलवे की सबसे गंदी ट्रेन की। इस ट्रेन में टिकट लेकर सफर करना ही मुश्किल हो जाता है, क्योंकि गंदगी और बदबू की वजह से यात्रियों का सफर बेहद असुविधाजनक बन जाता है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ट्रैवल व्लॉगर उज्जवल सिंह ने रेलवे की पोल खोल दी। वीडियो में ट्रेन के अंदर की गंदगी देखकर लोगों के नाक-मुंह सिकुड़ गए। वीडियो में दिख रहे इस ट्रेन की हालत ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। आइए जानते हैं आखिर ये कौनसी ट्रेन और कौनसी रूट पर चलती है?

1,00,280 शिकायतें हो चुकी है दर्ज
रेलवे ने ट्रेन में गंदगी की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जिन पर कॉल करके आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। CAG की रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे के पास गंदगी और खराब टॉयलेट की शिकायतों के लिए 1,00,280 शिकायतें दर्ज की गई हैं। यह आंकड़ा दिखाता है कि गंदगी की समस्या केवल एक-दो मामलों की नहीं, बल्कि काफी लंबे समय से यात्री इस समस्या को झेलते आ रहे हैं।
ट्रेवल व्लॉगर ने शेयर किया वीडियो
उज्जवल सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया, उसमें डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस के अंदर की हालत "नर्क जैसी" दिखाई गई। ट्रेन में टॉयलेट, वॉश बेसिन और कोच में बदबू और गंदगी भरी हुई थी। वीडियो देखकर देशभर में लोग स्तब्ध रह गए।
सबसे लंबी दूरी की ट्रेन
विवेक एक्सप्रेस भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन है। यह ट्रेन कन्याकुमारी से डिब्रूगढ़ तक 4,000 किलोमीटर की दूरी तय करती है और इसमें लगभग 74-75 घंटे लगते हैं। 9 राज्यों से गुजरने वाली इस ट्रेन में सफर करना यात्रियों के लिए आसान नहीं है। गंदगी, बदबू और असुविधा के कारण लोग सफर के दौरान परेशान रहते हैं। यही वजह है कि इसे देश की सबसे गंदी ट्रेन की उपाधि दी गई है।
सफर से पहले सर्तक रहें
इन ट्रेनों में यात्रा से पहले सतर्क रहें। रेलवे की सुविधाओं में कई बदलाव हुए हैं, लेकिन गंदगी के मामले में भारतीय रेलवे अभी भी सबसे आगे है। यात्री मदद ऐप के जरिए गंदगी की शिकायत दर्ज कराते हैं। शिकायतों के आधार पर सहरसा-अमृतसर जाने वाली गरीब रथ ट्रेन भारत की सबसे गंदी ट्रेनों में शीर्ष पर है। टिकट महंगे हैं, लेकिन यात्रियों को गंदे कोच में सफर करना पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
