Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
कौन हैं नंदिनी गुप्ता? जो मिस वर्ल्ड के मंच पर सुर्खियों में छाई, 110 देशों की सुंदरियों पर पड़ी भारी
Miss World 2025 : मिस वर्ल्ड 2025 का महाकुंभ शुरू हो चुका है, और इस बार इसकी मेजबानी का गौरव भारत को मिला है। 10 मई को हैदराबाद में शुरू हुए इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में राजस्थान के कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। नंदिनी ने पहले ही दिन नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।

भारत की बेटी बनी मंच की शोभा
नंदिनी गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया पर इस अनुभव की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "आज रात, मुझे सच में समझ में आया कि 'भारत की बेटी' होने का क्या मतलब है। इस रात को कभी न भूलने वाली बनाने के लिए @missworld का बहुत-बहुत आभार।" उनका यह भावनात्मक संदेश लोगों के दिलों को छू गया। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब जीत चुकीं नंदिनी ने मंच पर भारतीय संस्कृति की स्वर्णिम झलक पेश की। उन्होंने हाथ में तिरंगा लेकर मंच पर एंट्री की, तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। उनकी पोशाक और जूलरी ने भारत की सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध परंपरा को बेहतरीन ढंग से दर्शाया।
कौन हैं डिज़ाइनर?
नंदिनी की यह खूबसूरत पोशाक प्रसिद्ध डिज़ाइनर गौरांग शाह द्वारा डिज़ाइन की गई थी। यह लहंगा-चोली आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की जामदानी बुनाई की कलात्मकता का बेहतरीन मिश्रण है। इसे हाथ से काते गए चरखे के खादी धागे से बनाया गया है। इसमें सुनहरी ज़री की लहरिया बुनाई की गई है, जो खासतौर पर साउथ इंडियन ब्यूटी को दर्शाती है।
लुक में दिखी बारीकी और भव्यता
नंदिनी का सफेद लहंगा प्लेन है, लेकिन उसका बॉर्डर ब्लाउज से मेल खाता है। सिंपल नेकलाइन, हाफ स्लीव्स और उसी पैटर्न वाला प्लीटेड दुपट्टा इसे और भी खास बनाते हैं। दुपट्टे के किनारे पर 'बांगड़ी मोर' नामक डिज़ाइन है, जिसमें एक चूड़ी के भीतर चार मोर नाचते दिखाई देते हैं। यह भारत की पारंपरिक कला की गहराई को दर्शाता है।
शाही गहनों से निखरा लुक
नंदिनी ने किशंदास ज्वेलरी के पारंपरिक गहने पहने, जिनमें चांद-सूरज की आकृति विशेष रूप से आकर्षक रही। यह सूर्य-चंद्र की शुभता का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने मोती, रूबी और हीरों से सजा दो परतों वाला मोर डिज़ाइन का नेकलेस पहना, जो उनके लुक की जान बन गया। कमरबंद, वांकी, मांगटीका, नथ और चोकर सेट ने उनके पारंपरिक लुक को परिपूर्ण बना दिया। उनकी ऊंचाई 5.8 इंच है, और यह शाही व पारंपरिक लुक उन पर बेहद आकर्षक लग रहा था।
कौन हैं नंदिनी गुप्ता?
नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा जिले के कैथून के भांडाहेड़ा गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा कोटा के सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की और स्नातक की पढ़ाई मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से की। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में भी पढ़ाई की है। बचपन से ही वे विभिन्न प्रतियोगिताओं और इवेंट्स में हिस्सा लेती रही हैं और एक सफल मॉडल के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।



Click it and Unblock the Notifications