Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
कौन हैं सारा अर्जुन? सबसे अमीर चाइल्ड आर्टिस्ट, जो ‘धुरंधर’ में 20 साल बड़े रणवीर सिंह की बनी हीरोइन
Who is Sara Arjun : अभिनेता रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' का पहला लुक उनके 40वें जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह एक एक्शन-पैक्ड स्पाई-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। लेकिन इस फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है इसकी लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन की, जो पहली बार बड़े पर्दे पर रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।
सारा अर्जुन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था और अब 'धुरंधर' से वह लीड एक्ट्रेस के रूप में डेब्यू कर रही हैं। सारा का जन्म साल 2005 में हुआ था और वह इस समय 20 वर्ष की हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह रणवीर सिंह से पूरे 20 साल छोटी हैं, लेकिन फिल्म में उनके साथ रोमांटिक केमिस्ट्री निभाती नजर आएंगी।
सारा अभिनेता राज अर्जुन की बेटी हैं। उन्होंने महज डेढ़ साल की उम्र में अपने पहले विज्ञापन में काम किया था और अब तक करीब 100 से ज्यादा विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं।

कौन हैं सारा अर्जुन?
सारा अर्जुन का जन्म 2005 में हुआ था। वह अभिनेता राज अर्जुन की बेटी हैं। उन्होंने महज 1 साल की उम्र में एक विज्ञापन से कैमरे के सामने अपनी शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें असली पहचान 2011 की तमिल फिल्म 'देइवा थिरुमगल' से मिली, जिसमें उन्होंने विक्रम की बेटी की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने 'एक थी डायन', 'सैवम' और 'सांड की आंख' जैसी फिल्मों में भी काम किया। सारा अर्जुन के पिता राज अर्जुन इंडस्ट्री के जानें-मानें एक्टर हैं। वो कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
कभी थीं देश की सबसे महंगी चाइल्ड आर्टिस्ट
2022 में सारा को मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन' में युवा नंदिनी का किरदार मिला, जिसे बाद में ऐश्वर्या राय ने निभाया। इस फिल्म की दो किस्तों ने मिलाकर ₹800 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया, जो सारा के करियर की सबसे बड़ी हिट रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की सफलता के बाद उनकी नेटवर्थ लगभग ₹10 करोड़ पहुंच गई थी, जिससे वह उस समय की सबसे महंगी बाल कलाकार बन गई थीं। हालांकि, 18 साल की उम्र के बाद यह खिताब रीवा अरोड़ा को चला गया।

'धुरंधर' में क्या है सारा अर्जुन का किरदार?
एक रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में ही सारा की 'धुरंधर' में कास्टिंग की पुष्टि हो गई थी। हालांकि यह एक मेल-डॉमिनेटेड फिल्म है, फिर भी यह सारा की लीडिंग लेडी के तौर पर पहली बड़ी फिल्म मानी जा रही है। टीज़र में सारा की झलक तीन बार दिखाई देती है एक क्लब में डांस करते हुए, रणवीर के पीछे बाइक पर बैठी और उनके साथ रोमांटिक डांस करती हुई।
'धुरंधर' सारा अर्जुन के करियर के लिए सुनहरे मौके से कम नहीं हैं। एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपना नाम बना चुकी सारा अब बॉलीवुड की नई लीडिंग लेडी बनने की राह पर हैं। आने वाले समय में वह और कितनी ऊंचाइयां छूएंगी, यह देखना दिलचस्प होगा।



Click it and Unblock the Notifications