Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
World Cup 2023 : कुछ घंटों में IND vs PAK मैच, जानें वर्ल्ड कप में इस राइवलरी से जुड़े 5 रोचक फैक्ट्स
India Vs Pakistan World Cup Match Interesting Facts : इस वनडे वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला यानी भारत-पाकिस्तान मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। दुनियाभर में करीब 100 करोड़ लोग टीवी, फोन, लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर क्रिकेट के इस महासंग्राम को एंजॉय करेंगे।
वनडे वर्ल्ड कप में यह दोनों टीमों की आठवीं भिड़ंत होगी। अब तक हुए सभी 7 मुकाबले भारत ने जीते हैं। आइए जानते हैं भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच से जुड़े 5 रोचक फैक्ट्स-

वर्ल्डकप में पाक को मिली है हर बार भारत से शिकस्त
भारत ने पाकिस्तान को न सिर्फ हर वर्ल्ड कप में हराया, बल्कि वर्ल्ड के चार अलग-अलग देशों और महाद्वीपों में भी मात दी है। भारत और पाकिस्तान के बीच पहला वर्ल्ड कप मुकाबला 1992 में हुआ था। इसके बाद 1996, 1999, 2003, 2011, 2015 और 2019 में ये दोनों दिग्गज टीमें आपस में खेलीं।
1992 और 2015 की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया में हुई। 1996 और 2011 के मुकाबला भारत में हुए। 1999 और 2019 के मैच इंग्लैंड में खेले गए। वहीं, 2003 का भारत-पाकिस्तान मैच साउथ अफ्रीका में हुआ। यानी भारत ने पाकिस्तान को एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में मात दी।
सिर्फ दो बार बना 300+ का स्कोर
वर्ल्ड कप में 1992 में भारत और पाकिस्तान के बीच पहली भिड़ंत हुई। उस साल से वनडे फॉर्मेट के 3,969 मैचों में से 846 बार टीमें एक पारी में 300 या इससे ज्यादा का स्कोर बना चुकी है। वर्ल्ड कप में भी 1992 से अब तक 113 बार 300+ का स्कोर बन चुका है। लेकिन, भारत-पाकिस्तान के बीच 7 वर्ल्ड कप मुकाबलों की 14 पारियों में सिर्फ 2 बार 300 या इससे ज्यादा का स्कोर बना है।
पाक के सचिन ने दिया है बेस्ट परफॉर्मेंस
भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मुकाबलों में वैसे तो कई बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिले हैं, लेकिन सचिन तेंदुलकर दोनों टीमों के बाकी खिलाड़ियों से काफी आगे हैं। सचिन पांच बार वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले और तीन बार प्लेयर ऑफ द मैच रहे। अब तक हुई सभी 7 भिड़ंत में भारतीय खिलाड़ी ही प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं।
इंडिया ने जीता है 7 में से 6 बार टॉस
आपको जानकर हैरानी होगी 1992 से 2019 तक में हुए अभी तक खेले गए 7 में से 6 मैचों में इंडिया ने पहले बैटिंग की है। इसके अलावा इंडिया ने 7 में से 6 बार टॉस जीतकर बैटिंग चुनी हैं।
वेंकटेश प्रसाद ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट लिए
वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट वेंकटेश प्रसाद ने लिए हैं। प्रसाद के नाम 2 मैच में 8 विकेट हैं। पाकिस्तान के वहाब रियाज और भारत के जवागल श्रीनाथ दूसरे नंबर पर हैं। दोनों के नाम 7-7 विकेट हैं। एक्टिव प्लेयर्स में कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या टॉप पर है, दोनों ने एकमात्र मैच में 2-2 विकेट लिए हैं।
विराट तोड़ सकते हैं सचिन का ये रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 5 मैचों में 313 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरा नाम विराट कोहली का है। विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों में 193 रन बनाए हैं। अगर विराट आगामी मुकाबले में 121 रन बना लेते हैं तो वह सचिन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले में पाकिस्तान के टॉप स्कोरर सईद अनवर हैं। अनवर ने 3 मैचों में 185 रन बनाए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
