Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Indian Army Day 2024: भारतीय सेना की ये बातें शायद ही जानते हों आप, जानकर गर्व महसूस करेंगे
Indian Army Day Interesting Facts : आज हम आपको बता रहें इनके बारे में कुछ बेहद रोचक बातें जो आपके लिए जानना जरूरी हैं।भारत में हर साल 15 जनवरी को भारतीय थल सेना दिवस ( Army Day) मनाया जाता है। आज शनिवार 15 जनवरी, 2024 को 75वां सेना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर दिल्ली के करियाप्पा परेड मैदान में विशेष परेड का आयोजन होता है। इस दिन की शुरुआत इंडिया गेट पर बनी अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने से होती है।
ये तो हम सब जानते हैं कि हमारे देश की आन बान और शान भारतीय सेना विपरीत परिस्थियों में भी देश की सेवा करने में तत्पर रहती है पर भारतीय सेना के बारे में कुछ ऐसी बातें भी हैं जिन्हें जानकर आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

यहीं हैं वो जाबांज जिनकी वजह से हम चैन की नींद सोते हैं। आज हम आपको बता रहें इनके बारे में कुछ बेहद रोचक बातें जो आपके लिए जानना जरूरी हैं।
15 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है आर्मी डे?
भारतीय सेना का गठन ब्रिटिश सम्राज्य के आधीन किया गया था। ये वह समय था जब सेना में वरिष्ठ अधिकारी ब्रिटिश हुआ करते थे। गौर करने वाली बात है कि देश के आजाद होने के बाद भी सेना में जो वरिष्ठ अधिकारी थे। वे ब्रिटिश मूल के ही थे। साल 1949 में जनरल फ्रांसिस बुचर आखिरी ब्रिटिश कमांडर थे। उनके जाने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा को आजाद भारत का पहला भारतीय सैन्य अधिकारी बनाया गया था। 15 जनवरी के दिन ही के एम करियप्पा, जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान ली थी। इसी वजह से हर साल 15 जनवरी के दिन भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है।
इस साल की थीम
हर साल भारतीय सेना दिवस की थीम रखी जाती है। जिसके अनुरुप सालभर काम किया है। इस साल यानी 2024 भारतीय सेना दिवस का विषय "राष्ट्र की सेवा में" है। यह थीम भारतीय सेना के उद्देश्य को दर्शाती है, जो समर्पण, प्रतिबद्धता और व्यावसायिकता के साथ देश की सेवा करना है।
ब्रिटिश सैन्य नियमों पर आधरित है इंडियन आर्मी
भारतीय सेना वर्ष 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी के द्वारा गठित की गयी थी। वर्तमान में भारतीय सेना का गठन भी अंग्रेजों के समय का है किन्तु इसकी वर्तमान व्यवस्थाएं वर्ष 1947 से प्रारम्भ होती हैं| आज भी भारतीय सेना की वर्दी एवं नियम काफी हद तक ब्रिटिश सैन्य नियमों पर आधारित है।

दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर ब्रिज बनाया भारतीय सेना ने
भारतीय सेना के नाम दुनिया की सबसे ऊंची जगह पर पुल बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। इस ब्रिज का नाम है बेली ब्रिज जो हिमालय की चोटी पर 18 हजार 379 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है। 98 फीट लंबा ये ब्रिज द्रास और सुरू नदी के बीच बनाया गया है।
भारतीय सेना दुनिया में सबसे ऊंचाई पर स्थित
सीमा की रक्षा करने वाली पहली सेना है। सियाचीन ग्लैशियर पर हड्डियां जमा देने वाली ठंड के बीच भारतीय जवान हमेशा तैनात रहते हैं। ये सीमा समुद्र तल से 5 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जो दुनिया में सबसे ऊंची सीमा है।
दुनिया की सबसे बड़ी वालंटियर मिलिट्री
भारतीय सेना को दुनिया की सबसे बड़ी वालंटियर मिलिट्री का दर्जा प्राप्त है। भारतीय सेना सर्व-स्वयंसेवी बल है और इसमें देश के सक्रिय रक्षा कर्मियों का 80% से अधिक हिस्सा है। सेना के पास 12 लाख से ज्यादा सक्रिय सैनिक और 9 लाख से ज्यादा रिसर्व फोर्स है। इसके साथ ही ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्थायी सेना है।
दुनिया की सबसे चौथी ताकतवर सेना
दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं की सूची में पहले पायदान पर अमेरिका है। वहीं, रूस ताकतवर सेनाओं के मामले दूसरे और चीन तीसरे नंबर पर है। सैन्य ताकत सूची, 2023 में भारत को चौथे पायदान पर रखा गया है। यानी भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना है।
प्रेसिडेंट के बॉर्डीगार्ड है सबसे पुराना सैन्य दल
प्रेसिडेंट के बॉर्डीगार्ड इंडियन आर्मी के सबसे पुराने सैन्य दल हैं। यह 1773 में स्थापित हुआ था। यह अभी नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में तैनात है।
भारतीय सेना में कितनी रेजिमेंट हैं?
भारतीय सेना में 27 इन्फैंट्री रेजिमेंट हैं। इन रेजिमेंटों में कई ऐसी भी हैं जो किसी जाति के नाम पर बनाई गईं तो कुछ क्षेत्र के नाम पर बनीं। सेना की सबसे पुरानी रेजिमेंट पंजाब रेजिमेंट है जिसका गठन 1705 में हुआ था।
दुनिया की इकलौती घुड़सवार सेना है इंडियन आर्मी के पास
भारतीय सेना का अदम्य साहस और पराक्रम तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन आज हम आपको मिलवाने जा रहे हैं दुनिया की इकलौती घुड़सवार सेना से। जी हां, पूरी दुनिया में एकमात्र घुड़सवार सेना भारतीय आर्मी की 61वीं कैवेलरी रेजिमेंट है, जो आज भी भारतीय सेना की शान है। इस रेजिमेंट के जवान युद्ध कौशल में तो पारंगत हैं ही, इसके साथ उन्हें घुड़सवारी में भी महारत हासिल है।
भारतीय सेना ने इन युद्धों में भाग लिया है:
1. 1947 का भारत-पाकिस्तान युद्ध
2. 1962 का भारत-चीन युद्ध
3. 1965 का भारत-पाकिस्तान युद्ध
4. 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध
5. 1999 का भारत-पाकिस्तान युद्ध



Click it and Unblock the Notifications
