Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
Indian Army Day 2026: 15 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है भारतीय सेना दिवस? जानें क्या है इस दिन का इतिहास
Indian Army Day 2026: भारत में प्रत्येक 15 जनवरी को सेना दिवस यानी इंडियन आर्मी डे के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भारत अपना 78वां सेना दिवस के रूप में सेलिब्रेट कर रहा है। दरअसल, इसकी शुरुआत 15 जनवरी, 1949 से हुई थी। आपको बता दें, हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस लेफ्टिनेंट जनरल के एम करिअप्पा की याद में मनाया जाता है। साल 1949 में इसी दिन फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान ली थी।इस दिन सेना के जवान परेड आयोजित करते हैं और साथ ही सेना दिवस के मौके पर सेना की प्रमुख ताकत और शक्तियों को भी उजागर करते हैं। ऐसे ,में आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि भारत में सेना दिवस क्यों मनाया जाता है और इसकी ऐतिहासिक जड़ें कितनी पुरानी है।

भारतीय सेना दिवस का इतिहास
भारतीय सेवा दिवस काफी प्राचीन माना जाता है। दरअसल, आजादी से पहले सुभाष चंद्र ने भी आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी। लेकिन आधुनिक सेना का रूप ब्रिटिश राज के दौरान माना जाता है। आजादी के बाद यानी 15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल के।एम करिअप्पा ने इसकी कमान संभाली थी।
क्यों मनाया जाता है सेना दिवस?
भारत में सेना दिवस मनाए जाने की प्रमुख वजह आजाद भारत के बाद सेना दिवस की कमान संभालने वाले फील्ड मार्शल के एम करिअप्पा है। दरअसल, के।एम करियप्पा की याद में हर साल भारतीय सेना दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। सेना दिवस भारत की स्वायत्तता, स्वतंत्रता और शक्ति को प्रदर्शित करता है और यह दिखाता है कि भारत सेना पक्ष में भी बहुत ज्यादा मजबूत है।
भारतीय सेना की भूमिका
भारतीय सेना की मुख्य भूमिका देश की दुश्मनों से रक्षा करना है। वह न केवल देश के नागरिकों की रक्षा करते हैं, बल्कि वह आंतरिक खतरों से भी भारत की रक्षा करते हैं। आपको बता दें, भारतीय सेना ने 1947, 1965, 1971 और 1999 के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारतीय सेना का परिचय न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में किया जाता है।
जयपुर में होगी परेड
सेना दिवस के मौके पर हर साल भारतीय सेना की ओर से परेड का आयोजन किया जाता है। इस परेड में भारतीय सेना अपनी सैन्य ताकत, साहस और अपने शौर्य का परिचय देती है। आपको बता दें, इस वर्ष सेना दिवस के मौके पर परेड का आयोजन राजस्थान के जयपुर में किया जाएगा। यह चौथी बार है जब दिल्ली से बाहर किसी राज्य में परेड आयोजित करवाई जा रही है।



Click it and Unblock the Notifications
