Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Indian Army Day 2026 Wishes: भारतीय सेना दिवस पर भेजें ये देशभक्ति से भरे संदेश, वीर सपूतों को करें सलाम
Happy Indian Army Day 2026 Wishes: हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस यानी इंडियन आर्मी डे के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भारत में 78वां सेना दिवस (78th Army Day) मनाया जा रहा है। यह दिन भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के एम करियप्पा के सम्मान में मनाया जाता है। साल 1949 में 15 जनवरी को फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान ली थी। यह दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, अनुशासन और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिसकी बदौलत हमारा देश सुरक्षित है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारी आजादी और शांति उन वीर सपूतों के कारण सुरक्षित है, जो अपने प्राणों की परवाह किए बिना मातृभूमि की रक्षा करते हैं। इस मौके पर हम भारत माता की रक्षा करने वाले वीर सपूतों को सम्मान देते हैं और उनके बलिदानों के लिए उन्हें सलाम करते हैं। आज हम आपके लिए कुछ मैसेज और कोट्स लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप अपने प्रियजनों को भारतीय सेना दिवस की बधाई दे सकते हैं।
भारतीय सेना दिवस 2025 शुभकामना संदेश (Indian Army Day 2025 Wishes In Hindi)

1. जब हम चैन की नींद सोते हैं अपने घरों में,
तब कोई जाग रहा होता है बर्फीली पहरों में।
उसी अनजान पहरेदार को कहते हैं हम सेना,
जो हर हाल में देश को रखे अपने साए में।
भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं!
2. सीमा पर खड़े रहते हैं वो वीर जवान,
दूसरों की जान बचाते हैं अपने खून के साथ।
सेना दिवस के इस पावन दिन,
उनकी शौर्य गाथाएं हम सबको याद आएं।
भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं!
3. ये बात हवाओं को बताये रखना
रौशनी होगी बस चिरागों को जलाये
रखना लहू देकर जिसकी हिफाज़त
हमने की ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाये रखना
भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं!

4. भारत माता तेरी गाथा
सबसे ऊंची तेरी शान
तेरे आगे शीश झुकाये
दे तुझको हम सब सम्मान
भारत माता की जय
हैप्पी इंडियन आर्मी डे!
6. दिल में जो देश का प्यार बसाए,
जिन्होंने अपनी जान कुर्बान की है,
ऐसे वीर सैनिकों को हमारी शायरी का सलाम,
उनके बिना भारत अधूरा है।
भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं!
7. जमाने भर में मिलते हे आशिक कई,
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता,
सोने में सिमटकर मरे हे कई,
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफ़न नहीं होता।
भारतीय सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
8. जिनमें अकेले चलने के हौसले होते हैं
एक दिन उन्ही के पीछे काफिले होते हैं
सेना है तो हम हैं!
भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं

9. खुशनसीब हैं वो जो वतन पर मिट जाते हैं,
मरकर भी वो लोग अमर हो जाते हैं,
करता हूँ उन्हें सलाम ए वतन पे मिटने वालों,
तुम्हारी हर साँस में तिरंगे का नसीब बसता है।
भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं
10. अपना घर छोड़ कर,
शरहद को अपना ठिकाना बना लिया,
जान हथेली पर रखकर,
देश की हिफाजत को अपना धर्म बना लिया
हैप्पी इंडियन आर्मी डे!
11. जिनकी शहादत ने हमें जीने का हौसला दिया,
उन सैनिकों को हम सलाम करते हैं।
सेना दिवस पर बधाई हो,
उनको जिन्होंने हर मुश्किल में देश को बचाया।
भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं!
12. दिल हमारे एक हैं एक ही है हमारी जान,
हिंदुस्तान हमारा है हम हैं इसकी शान,
जान लुटा देंगे वतन पे हो जायेंगे कुर्बान,
इसलिए हम कहते हैं मेरा भारत महान।
भारतीय सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
13. नशा तिरंगे की आन का है
ये नशा मातृभूमि के नाम का है
हम लहरायेंगे हर जगह तिरंगा
नशा ये हिन्दुस्तान का है।
भारतीय सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
14. सरहद पर तैनात हर जवान एक कहानी है,
बलिदान, साहस और शौर्य की निशानी है।
उसके होने से ही सुरक्षित है ये वतन,
वरना आज़ादी भी सिर्फ एक जुबानी है।
भारतीय सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
15. धरती से आकाश तक हर कहीं उनका राज है,
जो देश की रक्षा में हर वक्त तैनात रहते हैं।
सेना दिवस पर बधाई हो उन वीरों को,
जो हमारे लिए हर खतरे से लड़ते हैं।"
भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications
