Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Cheteshwar Pujara Net Worth: चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट को कहा अलविदा, नेटवर्थ जान जाएंगे चौंक
Cheteshwar Pujara Net Worth: भारतीय टेस्ट क्रिकेट के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने आखिरकार क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद उनके फैंस का दिल टूट गया है। अपनी शांत बल्लेबाजी शैली और लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहने की क्षमता के कारण उन्हें "द वॉल ऑफ इंडिया" भी कहा जाता था। पुजारा ने भारतीय टीम को कई अहम मौकों पर संभाला और खासकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी अलग ही पहचान बनाई।
अब जब उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, तो फैन्स के मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि इतने सालों तक भारतीय टीम और घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले इस दिग्गज बल्लेबाज की कुल नेटवर्थ (Cheteshwar Pujara Net Worth) कितनी है। पुजारा की कमाई का जरिया सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल, काउंटी क्रिकेट और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी रहा है। आइए जानते हैं पुजारा की नेटवर्थ के साथ-साथ उनकी लाइफ के कुछ अनछुए पहलुओं के बारे में।

बचपन से देखा था क्रिकेटर बनने का सपना
चेतेश्वर पुजारा के शानदार क्रिकेट करियर की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार पारी खेली है। बता दें कि अपने रिटायरमेंट नोट में लिखा- 'राजकोट जैसे छोटे शहर से एक छोटे बच्चे के रूप में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने का सपना देखा था। उन्हें नहीं पता था कि यह खेल उन्हें इतनी बड़ी चीजें देगा- अनमोल मौके, अनुभव, उद्देश्य, प्यार और सबसे बढ़कर राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका।'
चेतेश्वर के रिटायरमेंट नोट से भावुक हुए फैंस
चेतेश्वर पुजारा के अचानक रिटायरमेंट की खबरों ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है। उन्होंने अपने रिटायरमेंट नोट में लिखा- भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना, और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करना - इसका असली मतलब शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। लेकिन जैसा कि कहते हैं, हर अच्छी चीज का अंत होना ही चाहिए, और अपार कृतज्ञता के साथ मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है।
कितनी है चेतेश्वर पुजारा की नेटवर्थ?
भारतीय टेस्ट क्रिकेट का यह भरोसेमंद नाम अब मैदान से विदा ले चुका है। चेतेश्वर पुजारा ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में टेस्ट डेब्यू से की और धीरे-धीरे भारतीय क्रिकेट के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में गिने जाने लगे। चेतेश्वर के रिटायरमेंट की खबरों से उन्हें चाहने वालों का दिल बैठ सा गया है। उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो रिपोर्ट् के अनुसार, चेतेश्वर की कुल नेटवर्थ करीब ₹25 करोड़ है।
पुजारा की कमाई के थे ये सोर्स
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट- भारतीय टेस्ट टीम के लिए खेले गए मैचों से सैलरी और मैच फीस। BCCI के वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट से आय।
घरेलू क्रिकेट- रणजी ट्रॉफी और अन्य घरेलू टूर्नामेंट्स से मिलने वाली कमाई।
काउंटी क्रिकेट- इंग्लिश काउंटी टीमों जैसे यॉर्कशायर और ससेक्स के लिए खेलने पर मोटी रकम।
आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट्स- चेन्नई सुपर किंग्स समेत अन्य फ्रेंचाइजियों से जुड़े रहने पर आय।
विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट- कई ब्रांड्स के प्रमोशन और विज्ञापन से कमाई।



Click it and Unblock the Notifications
