Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
India's Most Haunted Place: भारत की ये 6 भूतिया जगह, जहां जाने के नाम से कांपते हैं लोग
India's Most Haunted Place: भारत एक ऐसा देश है, जहां इतिहास, संस्कृति और आध्यात्मिकता की जड़ें गहरी हैं, लेकिन इन्हीं धरोहरों में कुछ ऐसी रहस्यमयी जगहें भी छिपी हैं जिन्हें "भूतिया" माना जाता है। ये जगहें ना केवल अपने डरावने किस्सों और घटनाओं के लिए जानी जाती हैं, बल्कि वहां जाने वाले लोगों ने कई बार अजीबोगरीब अनुभव भी साझा किए हैं।
अगर आप भी एडवेंचर और रहस्य में दिलचस्पी रखते हैं, तो जानिए भारत की 5 सबसे डरावनी जगहों के बारे में, जिनका नाम सुनते ही रूह कांप जाती है।
1. भानगढ़ का किला, राजस्थान
भारत की सबसे भूतिया जगहों में शुमार भानगढ़ का किला दिन में देखने के लिए तो सुरक्षित माना जाता है, लेकिन सूरज ढलते ही यहां किसी के रुकने की इजाजत नहीं। मान्यता है कि यहां एक तांत्रिक ने श्राप दिया था, जिसके बाद पूरा किला उजड़ गया।

2. कुलधरा गांव, राजस्थान
300 साल पहले एक ही रात में पूरा गांव खाली हो गया था और तब से इसे भूतों का गांव कहा जाने लगा। कहते हैं यहां रात को अजीब आवाजें और परछाइयां दिखाई देती हैं।

3. डॉव हिल, पश्चिम बंगाल
कुर्सियांग के इस इलाके में मौजूद स्कूल और जंगलों से जुड़ी कई डरावनी कहानियां हैं। स्थानीय लोग दावा करते हैं कि यहां उन्होंने बिना सिर वाले लड़कों की आत्माओं को घूमते देखा है।

4. शनिवारवाड़ा किला, पुणे
पेशवा काल का यह किला बेहद खूबसूरत होने के साथ-साथ डरावना भी है। मान्यता है कि यहां एक छोटे राजकुमार की आत्मा भटकती है, जिसकी हत्या राजनीतिक षड्यंत्र में कर दी गई थी। लोग रात के समय वहां जाने से डरते हैं। ऐसा कहा जाता है कि रात को वहां कोई भी नहीं ठहरता है।

5. नेशनल लाइब्रेरी, कोलकाता
इस लिस्ट में अगला नंबर आता है नेशनल लाइब्रेरी का जो कोलकाता में स्थित है। ये लाइब्रेरी अपनी दुर्लभ किताबों के लिए फेमस है। लाइब्रेरी से जुड़े कई डरावने किस्से मशहूर हैं जिनका कई लोगों ने खुद एक्सपीरियंस किया है। बताया जाता है कि भारत आजादी से पहले यह लाइब्रेरी गवर्नर जनरल ऑफ इंडिया का घर हुआ करती थी। जो लोग वहां गए हैं उनका मानना है कि लाइब्रेरी में कोई ऐसी अदृश्य शक्ति मौजूद है जिसकी वजह से रात में लोग वहां रुक नहीं पाते हैं।

6. मुकेश मिल्स, मुंबई
मुंबई में स्थित मुकेश मिल्स के बारे में तो आपने सुना ही होगा। इस मील के बारे में भी कई डरावने किस्से मशहूर हैं।

हालांकि इस मिल्स में कई फिल्मों की शूटिंग हुई है और उनमें काम करने वाले कलाकारों जैसे बिपाशा बसु, डीनो मोरिया आदि ने बताया है कि वहां कुछ अजीब सा महसूस होता था।



Click it and Unblock the Notifications