लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!

Most Expensive Coffee: 1 अक्टूबर को दुनियाभर में इंटरनेशनल कॉफी डे (International Coffee Day 2026) मनाया जाता है। यह दिन कॉफी के शौकीनों के लिए खास होता है, क्योंकि इस मौके पर कॉफी की अलग-अलग किस्मों और इससे जुड़ी खास बातों के बारे में जानने का मौका मिलता है। ऐसी ही एक खास कॉफी है कोपी लुवाक, जो अपने अनोखे तरीके से तैयार होने की वजह से पूरी दुनिया में चर्चा में रहती है। इसे सिवेट नाम के बिल्ली जैसे जानवर के जरिए तैयार किया जाता है। सिवेट कॉफी चेरी खाता है और उसके पाचन के बाद बीन्स मल के साथ बाहर निकलती हैं। इन्हीं बीन्स को साफ करके कॉफी तैयार की जाती है। भारत समेत एशिया के कुछ हिस्सों में भी कोपी लुवाक तैयार की जाती है। आइए, जानते हैं इस कॉफी में ऐसा क्या खास है -

Kopi Luwak

कॉफी बीन्स खाने के बाद बिल्ली करती है पॉटी

दरअसल, सिवेट कैट बिल्ली जैसी दिखने वाली एक प्रजाति है। इसे कॉफी की अच्छी बीन्स खाने का शौक होता है। यह कॉफी चेरी को अधपका ही खा लेती है और उसका गूदा पचा लेती है, जबकि बीज पूरी तरह नहीं पच पाता। इसके बाद कॉफी के बीन्स इसके मल के साथ बाहर निकल जाते हैं।

बिल्ली की पॉटी से ऐसे बनती है कॉफी

सिवेट की पॉटी से निकली कॉफी बीन्स को अच्छी तरह साफ किया जाता है और कई बार प्रोसेस करके जर्म्स को हटाया जाता है। इसके बाद बीन्स को धोकर सुखाया और भूना जाता है। फिर इन्हीं बीन्स से कोपी लुवाक कॉफी तैयार होती है, जिसे दुनिया की महंगी कॉफी में गिना जाता है। अब सवाल आता है कि कॉफी बीन्स को सिवेट के मल से ही क्यों लिया जाता है। दरअसल, जब ये बीन्स सिवेट के शरीर और आंतों से होकर गुजरती हैं तो पाचक एंजाइम इनके साथ मिलते हैं। माना जाता है कि इसी वजह से कॉफी के स्वाद में खास बदलाव आता है।

क्यों पसंद की जाती है सिवेट कॉफी?

सिवेट कॉफी अपने खास स्वाद और बनाने के अलग तरीके की वजह से काफी पसंद की जाती है। अमेरिका से लेकर खाड़ी देशों और यूरोप तक इसके शौकीन हैं। दुनिया के कई अमीर लोग भी इस कॉफी को पीना पसंद करते हैं। इसकी कीमत भी आम कॉफी के मुकाबले काफी ज्यादा होती है। दी गई जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में इसका एक कप करीब 6 हजार रुपये तक में बिकता है, जबकि एक किलो कॉफी की कीमत 25 से 30 हजार रुपये तक बताई जाती है।

भारत में भी तैयार होती है सिवेट कॉफी

सिवेट कॉफी भारत में भी तैयार की जाती है। कर्नाटक के कूर्ग जिले में इसका उत्पादन होता है। इसके अलावा, इंडोनेशिया समेत एशिया के कुछ दूसरे देशों में भी सिवेट कॉफी बनाई जाती है। इसकी बढ़ती मांग के कारण अब बड़ी संख्या में सिवेट बिल्लियों को कॉफी के लिए कैद में रखने की बात भी सामने आती है।

Story first published: Thursday, October 1, 2026, 9:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion