Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
World Disability Day 2025: इन Quotes, Messages और Slogans के जरिए बढ़ाएं दिव्यांगजनों का मनोबल
World Disability Day 2025: हर साल दुनियाभर में 3 दिसंबर को विश्व विकलांगता दिवस (International Day of Persons with Disabilities) के रूप में मनाया जाता है. विश्व विकलांगता दिवस पहली बार साल 1992 में संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा मनाया गया था। इस दिन को मानाने का उद्देश्य विकलांग व्यक्तियों के लिए समान अधिकार, सम्मान और अवसर सुनिश्चित करना है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में हर व्यक्ति के प्रति समान स्थान को बढ़ावा देना और विकलांग लोगों के प्रति लोगों के मन में समानता की भावना जागृत करना है। विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर आप इन खूबसूरत संदेशों और कोट्स के जरिए से दिव्यांग लोगों का मनोबल बढ़ा सकते हैं -

World Disability Day 2025 Messages And Quotes In Hindi
1. विकलांगता कोई रुकावट नहीं, जब तक आप खुद उसे रुकावट न बना दें।
-स्टीफन हॉकिंग
2. दुनिया दुखों से भरी है, लेकिन उन्हें जीतने वालों से भी भरी है।
-हेलेन केलर
3. आशावादिता वह विश्वास है जो उपलब्धि की ओर ले जाता है। बिना आशा और हिम्मत के कुछ काम नहीं किया जा सकता।
-मैडम क्यूरी
4. अगर चमत्कार नहीं मिलता, खुद एक चमत्कार बन जाइए।
-निक वुजिसिक
5. मैंने यह सीखा है कि एथलीट्स विकलांग नहीं हैं, बल्कि वे तो अत्यधिक सक्षम हैं। ओलिम्पिक में हीरो बनाए जाते हैं और पैरालिम्पिक वह जगह है जहां हीरो आते हैं।
-जॉय रैमन
6. बुरा व्यवहार जीवन की एकमात्र विकलांगता है।
-स्कॉट हैमिल्टन
7. विकलांगता आपको परिभाषित नहीं करती, आप खुद अपनी पहचान बनाते हैं।
जेसिका कॉक्स

8. सिर्फ़ इसलिए कि कोई व्यक्ति ठीक से देख नहीं सकता इसका मतलब यह नहीं है कि उसका कोई विज़न नहीं होगा।
-स्टीव वंडर
9. मैं किस्मत को गले से पकड़ लूंगा. वह मुझे पूरी तरह हरा नहीं पाएगी।
-लुडविग वान बीथोवन
10. जीवन संतुलन पर टिका है। चूंकि मेरे पास एक ही पैर है, इसलिए मैं इसे बेहतर तरीक़े से समझता हूं।
-सैंडी फुशेल
11. मैं विकलांग नहीं हूं। मेरे पास एक उपहार है। लोग इसे विकलांगता के तौर पर देखते हैं, लेकिन मैं इसे एक चुनौती की तरह देखता हूं। यह चुनौती एक उपहार इसलिए है इससे पार पाने के लिए मुझे स्वयं को मज़बूत बनाना जरूरी है।
-शेन ई ब्रायन
12. जब आप किसी भी विकलांगता पर ध्यान देते हैं, तब आप उनकी योग्यता, ख़ूबसूरती और विलक्षणता पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। जब एक बार आप उन्हें अपनाना और वे जैसे हैं उसी तरह प्यार करना सीख जाएं तो आप स्वयं को अशर्त प्रेम करना भी सीख जाएंगे।
-योने पीरी
13. ताकत शरीर से नहीं, अटल इच्छा-शक्ति से आती है।
-महात्मा गांधी
14. विकलांगता का अर्थ अक्षमता नहीं है, बल्कि अलग तरह से सक्षम होना है।
-मिस्टर नोएल हेम
15. हर काम असंभव लगता है, जब तक कि वह पूरा न हो जाए।
-नेल्सन मंडेला



Click it and Unblock the Notifications
