Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
World Disability Day 2023: विश्व विकलांगता दिवस के मौके पर दिव्यांग लोगों का बढ़ाएं मनोबल, शेयर करें ये कोट्स
World Disability Day 2023: "विश्व विकलांगता दिवस" (International Day of Persons with Disabilities) प्रतिवर्ष 3 दिसम्बर को मनाया जाता है। यह एक संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्थापित दिवस है जिसका उद्देश्य विकलांग व्यक्तियों के समर्थन में जागरूकता बढ़ाना, उनके अधिकारों को सुनिश्चित करना, और समाज में उनके समर्थन की बढ़ती मांगों पर ध्यान केंद्रित करना है।
दुनियाभर में 3 दिसंबर को विश्व विकलांगता दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ल्ड डिसेबिलिटी डे पहली बार साल 1992 में संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा मनाया गया था। समाज में हर व्यक्ति के प्रति समान स्थान को बढ़ावा दिया जाता है। शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के प्रति लोगों की सोच बदलने और दिव्यांग लोगों के मन में समानता की भावना जागृत करना ही इस दिन का अहम लक्ष्य है।

समाज में सभी व्यक्तियों के समान अधिकारों की सुरक्षा और समर्थन की आवश्यकता को मजबूत करने के लिए इस दिन का आयोजन विभिन्न रूपों में किया जाता है। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता बढ़ाने और समर्थन को बढ़ावा देने के लिए चर्चाएं आयोजित की जाती हैं। कुछ स्थानों पर विकलांग व्यक्तियों के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जाता है जिससे उन्हें रोजगार के अधिकार मिल सके। विभिन्न स्कूल और कॉलेजों में शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण समारोह और साक्षरता कार्यक्रमों का आयोजन होता है। कई समाज सेवी संगठन इस दिन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर आप इन संदेश, कोट्स, मैसेज, स्टेटस आदि की मदद से दिव्यांग लोगों का हौसला बढ़ा सकते हैं।
विश्व विकलांगता दिवस पर पढ़ें मशहूर हस्तियों के ये कोट्स
1. आशावादिता वह विश्वास है जो उपलब्धि की ओर ले जाता है। बिना आशा और हिम्मत के कुछ काम नहीं किया जा सकता।
-मैडम क्यूरी
2. विकलांगता का अर्थ अक्षमता नहीं है, बल्कि अलग तरह से सक्षम होना है।
-मिस्टर नोएल हेम
3. कोई भी व्यक्ति शारीरिक रूप से अक्षम होने के साथ मानसिक रूप से अक्षम नहीं हो सकता।
-स्टीफन हॉकिंग
4. मैंने यह सीखा है कि एथलीट्स विकलांग नहीं हैं, बल्कि वे तो अत्यधिक सक्षम हैं। ओलिम्पिक में हीरो बनाए जाते हैं और पैरालिम्पिक वह जगह है जहां हीरो आते हैं।
-जॉय रैमन
5. जीवन में कठिन परिस्थितियां हमारा रास्ता रोकने के लिए नहीं, बल्कि हमारे भीतर के साहस और शक्ति को बाहर लाने के लिए आती हैं।
-अज्ञात
6. सिर्फ़ इसलिए कि कोई व्यक्ति ठीक से देख नहीं सकता इसका मतलब यह नहीं है कि उसका कोई विज़न नहीं होगा।
-स्टीव वंडर
7. भरोसा कीजिए कि आप कर सकते हैं और इसी के साथ आप आधी जंग जीत जाते हैं।
-थियोडोर रूज़वेल्ट
8. बुरा व्यवहार जीवन की एकमात्र विकलांगता है।
-स्कॉट हैमिल्टन
9. जीवन संतुलन पर टिका है। चूंकि मेरे पास एक ही पैर है, इसलिए मैं इसे बेहतर तरीक़े से समझता हूं।
-सैंडी फुशेल
10. मैं विकलांग नहीं हूं। मेरे पास एक उपहार है। लोग इसे विकलांगता के तौर पर देखते हैं, लेकिन मैं इसे एक चुनौती की तरह देखता हूं। यह चुनौती एक उपहार इसलिए है इससे पार पाने के लिए मुझे स्वयं को मज़बूत बनाना ज़रूरी है।
-शेन ई ब्रायन

विश्व विकलांगता दिवस पर शेयर करे ये मैसेज
1. विकलांगता तन से नहीं मन से होती है।
2. विकलांगो की जिंदगी को बचाओ, उनके संग जीवन बिताओ।
3. विकलांगजन को सहारा दीजिये , विकलांगजन का जीवन संवारिये।
4. ऐसी कौन सी लाचारी, जो विकलांगजन से छीने आजादी।
5. समाज में लानी होगी जाग्रति, विकलांगजन सशक्तिकरण को दीजिये गति।
6. जो शरीर से दिव्यांग होते है, वो विचारों से विकलांग नहीं होते है। कोशिश करने से वो हर मुश्किल और असम्भव कार्य कर लेते है।
7. इंसान की शक्ति उसकी आत्मा में होती है और आत्मा कभी विकलांग नही होता है।
8. हर जीव का जीवन संघर्ष से ही शुरू होता है। जन्म से मृत्यु तक एक संघर्ष है। साहसी व्यक्ति इसका सामना मुस्कुरा कर करते हैं।
9. कभी गिरोगे तो खुद उठ भी जाओगे, कभी लड़खड़ाओगे तो खुद ही सम्भल भी जाओगे, जब तुम थामोगे हौसलों का दामन तो, एक दिन शिखर पर तुम भी चढ़ जाओगे।
10. अपने जीवन की डिक्शनरी से "दिव्यांग" और "विकलांग" शब्द निकाल दें। और दुनिया को दिखा दो आप वो कर सकते है जो सभी करते है।
11. अपने इरादों को इतना मजबूत रखना कि दिव्यांग से दिव्य बन जाओ. उन तमाम दिव्यांगो के लिए इक मिसाल बन जाओ जो निराशा के सागर में डूब जाते है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
