Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
International Museum Day : दुनिया के 6 सबसे अजब-गजब म्यूजियम, जिन्हें देखने के बाद घूम जाएगा दिमाग
International Museum Day 2025 : दुनिया में आमतौर पर म्यूजियम इतिहास, कला, संस्कृति या विज्ञान से जुड़े होते हैं, लेकिन कुछ संग्रहालय ऐसे भी हैं जो अपनी अजीबोगरीब थीम और प्रदर्शनों की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। ये म्यूजियम जितने अनोखे हैं, उतनी ही इनकी लोकप्रियता भी है।
कोई इन पर हैरान होता है, तो कोई इनकी तारीफ करता नहीं थकता। आज विश्व संग्रहालय दिवस (International Museum Day) के मौके पर जानिए दुनिया के 6 सबसे अजीब और दिलचस्प म्यूजियम के बारे में।

1. लिंट होम ऑफ चॉकलेट, स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड को चॉकलेट की राजधानी कहा जाता है, और यहां स्थित यह म्यूजियम इसका जीता-जागता उदाहरण है। ज़्यूरिख के पास बना यह संग्रहालय लगभग 65,000 वर्ग फीट में फैला है। इसका सबसे बड़ा आकर्षण है यहां मौजूद 30 फीट ऊंचा चॉकलेट फाउंटेन, जो हर किसी का ध्यान खींचता है। इस म्यूजियम में चॉकलेट निर्माण की पूरी प्रक्रिया को न सिर्फ देखा जा सकता है बल्कि अनुभव भी किया जा सकता है। यहां रिसर्च लैब, चॉकलेट वर्कशॉप और गिफ्ट शॉप भी मौजूद हैं।
2. हेयर म्यूजियम, अवनोस, तुर्की
तुर्की के कैपाडोसिया क्षेत्र में स्थित अवनोस नामक शहर का हेयर म्यूजियम दुनिया के सबसे अनोखे संग्रहालयों में से एक है। इसे स्थानीय कलाकार चेज़ गैलीप ने शुरू किया था। इस म्यूजियम में महिलाएं अपने बालों का एक टुकड़ा छोड़कर जाती हैं, जो दीवारों पर लगे हुए देखे जा सकते हैं। अब तक यहां 16000 से अधिक महिलाओं के बालों के नमूने एकत्रित हो चुके हैं। यह म्यूजियम दुनिया के 15 सबसे अजीब म्यूजियम में छठे स्थान पर आता है।
3. सुलभ इंटरनेशनल म्यूजियम ऑफ टॉयलेट्स, नई दिल्ली, भारत
भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित यह संग्रहालय एक अनूठी सोच का परिणाम है। यह म्यूजियम शौचालयों के इतिहास को दर्शाता है। यहां प्राचीन काल से लेकर आधुनिक युग तक के शौचालय डिजाइनों का संग्रह मौजूद है। यहां 17वीं सदी के सोने के शौचालय की प्रतिकृति भी देखने को मिलती है। यह म्यूजियम स्वच्छता और मानव विकास की समझ बढ़ाने का अनूठा प्रयास है।
4. फैलोलॉजिकल म्यूजियम, रेक्याविक, आइसलैंड
दुनिया का शायद सबसे विचित्र म्यूजियम - यह संग्रहालय जानवरों और इंसानों के लिंग (penis) अंगों का संग्रह प्रस्तुत करता है। यहां 280 से ज्यादा प्रजातियों के लिंगों के नमूने मौजूद हैं। व्हेल से लेकर चूहों तक के अंग यहां वैज्ञानिक तरीके से संरक्षित किए गए हैं। यह म्यूजियम शरीर विज्ञान और प्रजनन पर शोध करने वालों के लिए खास रुचिकर है।
5. म्यूजियम ऑफ ममीज़, गुआनाजुआटो, मेक्सिको
यह संग्रहालय अपने आप में बेहद रहस्यमयी है। यहां 100 से ज्यादा ममीज़ प्रदर्शित हैं, जो 19वीं सदी में हैजा महामारी के दौरान मरे लोगों की हैं। ये ममीज़ प्राकृतिक रूप से संरक्षित हैं। इसमें एक गर्भवती महिला की ममी और दुनिया की सबसे छोटी ममी भी शामिल है। इस संग्रहालय को देखने वालों की आंखें हैरानी से खुली रह जाती हैं।
6. पैरासाइट म्यूजियम, टोक्यो, जापान
टोक्यो स्थित यह संग्रहालय परजीवियों (parasites) को समर्पित है। यहां 300 से ज्यादा परजीवियों के नमूने देखे जा सकते हैं। इनमें एक 8 मीटर लंबी टेपवर्म भी है जो यहां का मुख्य आकर्षण है। संग्रहालय में यह भी दिखाया गया है कि किस प्रकार परजीवी मानव शरीर को प्रभावित करते हैं। कई प्रदर्शनों में संक्रमित अंगों की तस्वीरें भी लगाई गई हैं।



Click it and Unblock the Notifications
