Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
हर मर्ज़ में बनती हो राहत का रास्ता… International Nurse Day पर इन संदेंशो से कहें “थैंक यू सिस्टर”
International Nurse Day Wishes 2025 : हर साल 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य नर्सों के निस्वार्थ सेवा भाव, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम करना है। इस दिन को फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन पर मनाया जाता है, जिन्हें आधुनिक नर्सिंग का जनक और 'द लेडी विद द लैंप' के नाम से जाना जाता है।
नर्सिंग एक ऐसा पेशा है जो न केवल ज्ञान और कौशल की मांग करता है, बल्कि संवेदनशीलता, धैर्य और सहानुभूति का भी प्रतीक है। नर्सें न सिर्फ बीमारियों का इलाज करती हैं, बल्कि अपने स्पर्श, मुस्कान और हौसले से मरीजों में जीने की उम्मीद भी जगाती हैं।

इस विशेष दिन पर आप अपने आसपास की नर्सों को इन शुभकामनाओं और विचारों के साथ धन्यवाद कह सकते हैं:
International Nurse Day Wishes 2025 ( नर्स डे पर इन मैसेज से दें बधाई)
1. ओ प्यारी नर्स, तुम करती सेवा का दान हो,
इस विपदा की घड़ी में तुम हमेशा हमारे साथ हो,
रातों की नींद गंवा, करती हो सबका उपचार,
इस धरती पर तुम हो सच्ची उपकार।
"थैंक यू सिस्टर"
2. बीमारों से है तुम्हारा गहरा नाता,
हर मर्ज़ में बनती हो राहत का रास्ता,
अपने सुखों को तुम करती हो न्यौछावर,
दुनिया को सेहतमंद बनाने वाली हो तुम सबसे बेहतर।
"थैंक यू सिस्टर"
3. तुम्हारी सेवा के बिना जीवन अधूरा है,
तुम ही तो हो जो हर दर्द का सहारा हो,
महामारी के इस दौर में तुम-सी कोई फरिश्ता नहीं,
तुम्हारे समर्पण को सलाम है बहन!"
"थैंक यू सिस्टर"
4. नर्स वह होती है जो नवजात की आंखें खोलती है,
और अंतिम समय में किसी की आंखें बंद करती है।
जीवन की शुरुआत और अंत दोनों में साथ देने वाली,
वह एक नर्स ही होती है - सच्ची देवी स्वरूप।
"थैंक यू सिस्टर"
5. कर्म एक है, ध्येय एक है,
हर परिस्थिति में सेवा करती रहूं,
चाहे रात हो या दिन का अंधकार,
देश और मानवता के लिए समर्पित रहूं।"
"थैंक यू सिस्टर"



Click it and Unblock the Notifications
