Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
International Tea Day 2022: आज है चाय लवर्स का डे, जानें इतिहास और महत्व
चाय एक ऐसी चीज है, जो दोस्त और दुश्मन को भी एक साथ ला सकती है। दुनिया भर में करोड़ों चाय लवर्स है, जिनकी दिन की शुरुआत एक कप गर्म चाय के साथ होती है। बिना चाय पिए उनको दिन अधूरा लगता है। ऑफिस के बाहर लगीं चाय की टपरियां इस बात की गवाह हैं कि गपशप बिना एक कप के नहीं हो सकती है। दोस्तों के साथ बैठे तो एक-एक कप चाय तो होना तय है। ठंडी हो या गर्मी बिना चाय के कोई मौसम नहीं। चाय का क्रेज इंडिया में सिर चढ़कर तो बोलता ही है। यहां पर जितने तरह के लोग हैं उतनी तरह की चाय भी आपको मिलती हैं, चाहे वो कश्मीरी चाय हो या ईरानी चाय, चाय के लवर्स को तो पहाड़ों पर लगी टपरी पर पहुंच कर वहां चाय का आनंद लेना नहीं भूलते है। चाय लवर्स को आप उनका सबकुछ ले ले लेकिन चाय के साथ कोई समझौता नहीं, तो आज चाय लवर्स का दिन है, आप अपने दिन की शुरूआत एक कप गर्मा गरम चाय के साथ कर ही चुके होंगे, आइये जानते है इस इंटरनेशनल टी डे बारें में-

15 दिसंबर को इंटरनेशनल टी डे मनाया जाता है
इंटरनेशनल चाय व्यापार और चाय उत्पादन से लेकर तैयार प्रोडक्ट तक चाय प्रोडक्शन में शामिल सभी लोगों के महत्व का सम्मान करने के लिए आज का दिन है। भारत, श्रीलंका, नेपाल, वियतनाम, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, केन्या, मलावी, मलेशिया, युगांडा और तंजानिया जैसे चाय उत्पादक देशों में 2005 से 15 दिसंबर को इंटरनेशनल टी डे मनाया जाता है।
इंटरनेशनल टी डे मनाने का उद्देश्य चाय बागन के श्रमिकों और उत्पादकों पर ग्लोबल टी बिजनेस के प्रभाव के लिए सरकारों और नागरिकों का ग्लोबली अट्रेक्ट करना है। इसके साथ ही प्राइज वैल्यू और फेयर ट्रेड के रिकवेस्ट से जोड़ा गया है।
2015 में, भारत सरकार ने चाय पर एफएओ अंतर सरकारी समूह के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस को मनाने के विस्तार करने का प्रस्ताव रखा।

चाय की उत्पत्ति
साल 2015 में, मिलान, इटली में एक बैठक के दौरान, चाय पर IGG ने इंटरनेशनल टी डे के आइडिया पर चर्चा की। इस प्रस्ताव को तब एफएओ कमेटी ऑन कमोडिटी प्रॉब्लम्स (सीसीपी) द्वारा समर्थन मिला। बाद में दिसंबर 2019 में यूनाइटेड नेशन ने इसे अपना लिया।
कहा जाता है कि चाय की उत्पत्ति नॉर्थ ईस्ट इंडिया, नॉर्थ म्यांमार और साउथ-वेस्ट चाइना में हुई थी, लेकिन सबसे पहले इसका पौधा कहा पर लगा इसके बारें में किसी को नहीं पता। इस बात के प्रमाण हैं कि 5,000 साल पहले चीन में चाय का सेवन किया जाता था।

एक कप अच्छी चाय कैसे बनाएं-
चाय का सही कप कैसे बनाया जाए इस पर बहस होती रहती है। यहां पर अच्छी चाय की रेसिपी बताई जा रही है, जो एक आसान तरीका है-
सबसे पहले अपने चाय के पैन में पानी गर्म करें और दो मिनट के ब्रू होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद दूध की कुछ मात्रा के लिए पर्याप्त जगह छोड़ते हुए, अपनी चाय को अपने कप में डालें।
अपनी चाय को क्लॉकवाइज तरीके से दो से तीन बार हिलाएं और चम्मच को तश्तरी पर छोड़ दें।चीनी डालें और अगर जरूरत है तो फिर से मिलाएं।चाय का आनंद लें


Click it and Unblock the Notifications
