Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय
International Tea Day 2026 Shayari: चाय है सुकून...अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर टी लवर्स को भेजें ये मजेदार शायरी
International Tea Day 2026 Shayari: आज इंटरनेशनल टी डे यानी अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जा रहा है। यह खास दिन हर साल 21 मई को मनाया जाता है। इसका मकसद चाय की खेती से जुड़े किसानों, मजदूरों और चाय उद्योग के महत्व को सम्मान देना है। भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और भावनाओं का हिस्सा है। सुबह की शुरुआत हो, दोस्तों संग गपशप या दिनभर की भागदौड़ और थकान के बीच सुकून के कुछ पल, एक कप चाय हर मौके को खास बना देती है। यही वजह है कि चाय के शौकीनों के लिए भी यह दिन बहुत खास है। चाय पर ना जाने कितने लोगों ने शायरी लिख डाली हैं। ऐसे में, अगर आपका कोई दोस्त या करीबी टी लवर है, तो आप उन्हें चाय पर लिखी ये खूबसूरत शायरियां भेज सकते हैं -

International Tea Day 2026 Shayari In Hindi
1. तेरी यादों की खुशबू जब शाम में घुल जाती है,
एक कप चाय दिल को फिर सुकून दे जाती है।
2. चाय की चुस्की और तेरा नाम,
दोनों से ही खूबसूरत हो जाती है शाम।
3. बारिश, खिड़की और हाथों में चाय,
बस इतनी सी खुशी चाहिए हर दफ़ा भाई।
4. कुछ रिश्ते चाय जैसे होते हैं,
धीरे-धीरे उबलते हैं, मगर दिल जीत लेते हैं।
5. सुबह की शुरुआत अगर चाय से हो जाए,
तो आधी परेशानियां खुद ही दूर हो जाएं।
6. चाय ठंडी हो सकती है साहब,
मगर उसकी यादें हमेशा गर्म रहती हैं।
7. दिल उदास हो तो चाय काम आती है,
हर घूंट में थोड़ी मुस्कान ले आती है।
8. चाय हो या दोस्ती
दोनों का स्वाद तब आता है,
जब दिल से बनाई जाए।
9. चाय के बहाने ही सही,
कुछ पल अपने साथ तो बिताए जाते हैं।
10. इश्क और चाय दोनों एक जैसे हैं,
गरम हों तभी मज़ा देते हैं।

International Tea Day 2026 Quotes And Messgaes In Hindi
11. तेरे साथ पी हुई चाय का स्वाद,
आज भी बाकी है यादों के साथ।
12. हर दर्द का इलाज नहीं दवाइयों में,
कुछ सुकून छुपा होता है चाय की प्यालियों में।
13. थोड़ी अदरक, थोड़ी इलायची और ढेर सारी मोहब्बत,
यही तो है एक अच्छी चाय की असली आदत।
14. चाय की तरह हो गई है जिंदगी,
हर घूंट में थोड़ा कड़वापन, थोड़ा सुकून।
15. महफ़िलें फीकी लगती हैं जनाब,
जब तक हाथों में चाय ना हो।
16. एक कप चाय और ढेर सारी बातें,
यही तो हैं सुकून वाली मुलाकातें।
17. सर्द मौसम और गरमा-गरम चाय,
दिल को तुरंत खुश कर जाए।
18. चाय सिर्फ पेय नहीं एहसास है,
हर थके दिल के पास है।
19. किताब, बारिश और चाय का साथ,
यही है जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास।
20. जो लोग चाय से प्यार करते हैं,
वो छोटी-छोटी खुशियों में जीना जानते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
