Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
International Tiger Day 2025: भारत की 5 जगहें टाइगर लवर्स के लिए परफेक्ट, जहां मिलती है जंगल के राजा की झलक
International Tiger Day 2025: हर साल 29 जलाई को 'इंटरनेशनल टाइगर डे' International Tiger Day मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद है दुनिया भर में टाइगर्स की सेफ्टी के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। भारत, बाघों की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। यहां करीब 75% टाइगर पॉपुलेशन पाई जाती है। हालांकि बाघ का नाम सुनते ही डर भी लगता है लेकिन अगर आप वाइल्ड लाइफ के दीवाने हैं और जंगल के राजा को उसकी प्राकृतिक आदतों के साथ देखना चाहते हैं, तो भारत में कई ऐसे बेहतरीन टाइगर रिजर्व हैं जहां आप बाघों को इतने करीब से देख सकते हैं कि जैसे हाथ से छू सको।
अगर आप भी ऐसी जगहों में ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो जल्दी से जान लें ऐसी 5 जगहें जहां टाइगर लवर्स को रोमांच और प्रकृति दोनों का भरपूर आनंद मिलेगा।
1. रणथंभौर टाइगर रिजर्व, राजस्थान
राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित यह टाइगर रिजर्व देश-विदेश से टूरिस्ट्स को आकर्षित करता है। यहाँ की झीलें, किले और घने जंगल बाघों के लिए परफेक्ट होम हैं। सुबह-सुबह की सफारी में बाघों को शिकारी मूड में देखना एक अद्भुत अनुभव होता है।

2. बांधवगढ़ नेशनल पार्क, मध्यप्रदेश
माना जाता है कि यहां बाघों की घनत्व (density) सबसे ज्यादा है, यानी यहां टाइगर देखने की संभावना भी सबसे अधिक होती है। यहाँ का जंगल रहस्यमय और घना है, जिससे बाघों की मौजूदगी का एहसास हर कोने में होता है।
3. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, उत्तराखंड
भारत का पहला नेशनल पार्क और बाघों के संरक्षण की शुरुआत यहीं से मानी जाती है। रामगंगा नदी के किनारे फैले इस जंगल में बाघों के साथ-साथ हाथी, मगरमच्छ और कई दुर्लभ पक्षी भी देखे जा सकते हैं।
4. सुंदरबन टाइगर रिजर्व, पश्चिम बंगाल
यह दुनिया का एकमात्र मैंग्रोव फॉरेस्ट है जहाँ रॉयल बंगाल टाइगर रहते हैं। यहाँ बाघों को नदी में तैरते और शिकार करते देखना एक अलग ही अनुभव है, लेकिन यहाँ सफारी नाव से होती है, जो इसे और खास बनाती है।
5. काजीरंगा नेशनल पार्क, असम
काजीरंगा आमतौर पर एक-सींग वाले गैंडों के लिए जाना जाता है, लेकिन यहाँ टाइगर पॉपुलेशन भी तेजी से बढ़ी है। ऊंची घास और दलदली इलाकों में घूमते टाइगर को देखना किसी वाइल्डलाइफ डॉक्यूमेंट्री जैसा लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
