Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Women's Day 2024 : आज के दिन इन देशों में महिलाओं को मिलती है छुट्टी, ये पड़ोसी देश भी है लिस्ट में शामिल
Which countries declared holiday on Women's day: हर साल दुनियाभर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में सबसे पहले महिला दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। साल 1909 में सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया था। इसके बाद यह दुनियाभर में इस इस दिन को मनाया जाने लगा।
आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के सम्मान में अवकाश का प्रावधान हैं। इस लिस्ट में भारत का पड़ोसी देश चीन और नेपाल भी शामिल है।

ये देश देते हैं छुट्टी
नेपाल के अलावा चीन, मकदूनिया और मेडागास्कर में भी महिला दिवस के मौके पर सिर्फ महिलाओं को एक दिन की आधिकारिक छुट्टी मिलती है।
इन देशों में भी अवकाश प्रावधान
दुनियाभर में कई देशों में महिला दिवस के मौके पर आधिकारिक अवकाश होता है। इनमें अफगानिस्तान, अंगोला, आर्मेनिया, अजरबैजान, बेलारूस, बुर्किना फासो, कंबोडिया, क्यूबा, जॉर्जिया, गिन्नी-बिसाउ, इरीट्रिया, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, लाओस, माल्डोवा, मंगोलिया, रूस, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, यूगांडा, यूक्रेन, उज्बेकिस्तान, वियतनाम, और जाम्बिया जैसे देश शामिल हैं।
कुछ देशों में, जैसे कैमरून, क्रोएशिया, रोमानिया, मोंटेनेग्रो, बोस्निया और हर्जेगोविना, सर्बिया, बुल्गारिया और चिली में 8 इस दिन पब्लिक हॉलीडे तो नहीं होता है लेकिन इन्हें व्यापक स्तर पर मनाया जाता है।
इन देशों में मातृत्व दिवस के रुप में मनाया जाता है
बुल्गारिया और रोमानिया जैसे देशों में 8 मार्च को मातृ दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जहां बच्चे अपनी मां और दादी को उपहार देकर मनाते हैं।
रुस में इस दिन मनाया जाता था महिला दिवस
रूस में 1917 तक जूलियन कैलेंडर को मान्यता दी गई थी बाकी दुनिया में ग्रेगोरियन कैलेंडर की व्यवस्था थी। इस वजह से रुस 23 फरवरी को महिला दिवस मनाता था। हालांकि अब रूस में भी ग्रेगोरियन कैलेंडर को माना जाता है इसलिए यहां भी बाकी के देशों तरह 8 मार्च को ही महिला दिवस मनाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
