Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Women's Day Speech 2025: महिला दिवस पर दें ये दमदार भाषण, सुनने के बाद हर कोई करेगा आपकी तारीफ
Womens Day Speech In Hindi 2025 : हर साल की तरह इस वर्ष भी 8 मार्च, शुक्रवार को विश्व महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति समाज में सम्मान की भावना उत्पन्न करना और उन्हें पुरुषों के समान अधिकार दिलवाना है। यह दिवस दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जाता है, और विभिन्न संस्थानों, दफ्तरों, कॉलेजों, स्कूलों आदि स्थानों पर क्विज, भाषण, लेखन, स्पीच प्रतियोगिताएं, सेमिनार और अन्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस महिला दिवस पर हम सभी को महिलाओं के योगदान और अधिकारों का सम्मान करना चाहिए।
यदि छात्र महिला दिवस पर भाषण देने की तैयारी कर रहे हैं, तो वे दिए गए भाषण प्रारूपों की सहायता से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता का संदेश दे सकते हैं।

1. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण (International Women's Day Speech 2025)
आज मैं यहां आप सभी के समक्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए उपस्थित हूं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन हम महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और उनके सशक्तिकरण की बात करते हैं। महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति जागरूकता फैलाना और उनके योगदान को मान्यता देना है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। चाहे वह शिक्षा हो या विज्ञान, राजनीति हो या खेल, या व्यवसाय और उद्यमिता के क्षेत्र, महिलाएं अपनी काबिलियत हर स्थान पर साबित कर रही हैं। हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उन्हें हर क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करना चाहिए। इस महिला दिवस पर हमें महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता की भावना फैलानी चाहिए। हम सभी को मिलकर इस दिशा में प्रयास करना होगा ताकि हम एक समान और समृद्ध समाज की ओर बढ़ सकें।
2. महिला दिवस पर शॉर्ट भाषण (Short Speech Ideas For Women's Day 2025)
आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, और मेरे प्यारे साथियों,
आज हम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे हैं। यह दिवस हर वर्ष 8 मार्च को महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए मनाया जाता है। 19वीं सदी में इसकी शुरुआत महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान देने के उद्देश्य से हुई थी। आज यह दिन महिलाओं के संघर्ष, उनकी उपलब्धियों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का माध्यम बन चुका है।
महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सम्मान और समानता प्रदान करना है। महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचान दिलाने और उनके योगदान की सराहना करने की आवश्यकता है। आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, खेल, कला और व्यापार जैसे हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं।
इस अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम महिलाओं का सम्मान करेंगे और उन्हें समान अधिकार व अवसर प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे। महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे शिक्षिका, डॉक्टर, वैज्ञानिक, नेता और उद्यमी भी हैं। हमें उनकी क्षमताओं को समझकर उनका समर्थन करना चाहिए क्योंकि उनके बिना समाज अधूरा है। महिला सशक्तिकरण ही एक प्रगतिशील समाज की पहचान है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 100 शब्दों में भाषण ( International Women's Day Speech in100 words)
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण की बात करें तो महिलाओं को अपने हक के लिए पहले खुद से लड़ना होगा, ताकि वे दुनिया से लड़ने में मजबूत हो सकें। सबसे पहला और महत्वपूर्ण कदम आत्मविश्वास बढ़ाकर आत्मसम्मान हासिल करना है। महिलाओं को अपना महत्व समझना चाहिए और अपनी देखभाल करके अपना सम्मान बढ़ाना चाहिए। आत्मसम्मान के विकास में अपनी अंदरूनी शक्ति को सकारात्मक विचारों से सजाना जरूरी है। जब महिलाएं खुद को सशक्त और सम्मानित महसूस करेंगी, तभी वे समाज में सही तरीके से अपनी पहचान बना सकेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
