Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला
IPL 2024: कौन हैं क्रिकेटर केशव महाराज की स्टाइलिश वाइफ लेरिशा, इंडिया से हैं स्पेशल कनेक्शन
Cricketer Keshav Maharaj Wife Lerisha Munsamy : साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज की IPL 2024 में एंट्री हो गई है। केशव महाराज को 17वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह खेलने का मौका दिया है। राजस्थान की टीम उन्हें 50 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा है।
स्पिनर केशव महाराज हमेशा अपनी गेंदबाजी और खेलते हुए हनुमान चालीसा पढ़ने की वजह से चर्चा में रहते हैं। लेकिन इसके अलावा केशव महाराज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं।

उनकी वाइफ लेरिशा मुनसामी और उनके रोमांस के किस्से भी काफी मशहूर हैं। आइए जानते हैं कौन हैं लेरिशा मुनसामी? जो बाकी क्रिकेटर्स की पत्नी को स्टाइल में देती हैं मात।
सोशल मीडिया पर हैं पॉपुलर?
केशव महाराज की पत्नी लेरिशा मुनसामी बेहद खूबसूरत हैं और वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर भी हैं। इंस्टग्राम अकाउंट पर लेरिशा के 77 K फॉलोअर्स हैं। इस दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर की पत्नी लेरिशा अपनी शानदार सुंदरता और बेबाक अंदाज से सुर्खियों में बनी हुई हैं। लेरिशा बॉलीवुड गानों के बेहद शौकिन हैं। ये कपल भारतीय मूल के हैं। दोनों की फैमिली भारत से जाकर दक्षिण अफ्रीका जाकर सेटल हुई हें।
भारतीय मूल के ही हैं दोनों
केशव जब भी कहीं खेलने जाते, लेरिशा भी स्टेडियम में उन्हें मोटिवेट करने जरुर जाती हैं। लेरिशा और महाराज ने कई साल डेटिंग करने के बाद शादी की है। केशव महाराज के उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से ताल्लुक रखते हैं।
रिश्ते को आगे बढ़ाना था चैलेंज
डेटिंग के बाद शादी के लिए दोनों के परिवारों की मंजूरी इस कपल के लिए बड़ा चैलेंज था। अपने परिवार से इस रिश्ते की मंजूरी के लिए केशव ने अपनी मां के 50वें जन्मदिन के मौके को चुना था। इस दिन दोनों ने मिलकर कथक डांस किया था और फिर इसे देखकर उनकी मां मामले को समझ गई और इस रिश्ते का मंजूरी मिल गई। आपको बता दें कि लेरिशा कथक की फेमस डांसर हैं।
अप्रैल 2022 में की शादी
इसके बाद दोनों ने साल 2019 में सगाई की। लेकिन शादी के लिए दोनों का लंबा इंतजार करना पड़ा। कोरोनावायरस महामारी की वजह से 3 साल तक इंतजार के बाद इस जोड़े ने अप्रैल 2022 में दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।



Click it and Unblock the Notifications