Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
कौन हैं काव्या मारन, जिनका IPL 2024 में SRH की जीत पर रिएक्शन हो रहा है वायरल, नेटवर्थ जान दंग रह जाएंगे
Kaviya Maran Viral Reaction After SRH Wins: आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने मुंबई इंडियन्स को 31 रनों से हराकर आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर (277/3 ) दर्ज कराने का रिकॉर्ड भी पहली पारी में 277/3 का स्कोर दर्ज किया, जो अब तक का सबसे ज्यादा आईपीएल हासिल किया।
लेकिन इन सबके बीच एक शख्स ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट लूटी, वह थीं सनराइज हैदराबाद की ओनर काव्या मारन। मैच के दौरान कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें सनराइजर्स हैदराबाद की जीत पर काव्या मारन के काफी क्यूट रिएक्शन देखने को मिले।

टीम को मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद वह स्टेडियम में डांस करती हुई भी नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन कई लोग नहीं जानते हैं कि आखिर काव्या मारन हैं कौन? जानते हैं इनका बैकग्राउंड?
Happiest person today on a planet Earth !!❤️
— nathu lal (@NathuLalTeli4) March 28, 2024
Kavya Maran you beauty🫶🏻#SRHvsMi | #SRHvMI | What a catch | #RohitSharma𓃵 pic.twitter.com/GgQbcHm7ZZ
कौन हैं काव्या मारन?
सनराइजर्स हैदराबाद टीम को चीयर अप करने वाली काव्या मारन 'सन नेटवर्क' के संस्थापक कलानिधि मारन और बिजनस वुमन कावेरी मारन की बेटी हैं। कलानिधि मारन टेलीविजन चैनल के अलावा, न्यूजपेपर, FM रेडियो स्टेशन, DTH सर्विस और सनराइजर्स हैदराबाद के कॉ-ओनर हैं। उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी हैं। इसके अलावा 2010 से 2015 तक स्पाइस जेट एयरलाइन में भी उनकी बड़ी हिस्सेदारी थी।
काव्या मारन साउथ इंडिया के बहुत ही प्रतिष्ठित बिजनसमैन और पॉलिटिकल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके दादा, मुरासोली मारन, पूर्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री और उनके चाचा दयानिधि मारन केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।
इतनी नेटवर्थ हैं?
वैसे आपको बता दें कि काव्या मारन साल 2018 में वह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सीइओ बनीं थीं। उन्होंने चेन्नई केस्टेला मारिस कॉलेज से बीकॉम करने के बाद यूके के वारविक बिजनेस स्कूल से एमबीए किया है। SRH की मालकिन का नेटवर्थ 409 करोड़ का बताया जाता है। इसके अलावा काव्या मारन सन टीवी नेटवर्क के सन म्यूजिक और एफएम चैनलों के बिजनेस ऑपरेशंस भी संभालती हैं।



Click it and Unblock the Notifications