Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Christmas Eve Bank Holiday: कल कहां-कहां रहेंगे बंद बैंक? जानें क्रिसमस ईव पर क्या ओपन रहेगा क्या क्लोज?
Christmas Eve Bank Holiday: कहीं आप बुधवार यानी 24 दिसंबर 2025 को बैंक जाने का प्लान तो नहीं बना रहे हैं? अगर हां, तो पहले ये आर्टिकल पढ़ लीजिए क्योंकि कई शहरों में क्रिसमस ईव के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। ऐसा न हो कि आपका शहर उस लिस्ट में आता हो और बैंक का काम खत्म करने की जल्दी में आपका समय बर्बाद हो। पता हो कि भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने पहले ही बैंको की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी थी।
मगर कुछ लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होगी ऐसे में आप 24 दिसंबर को बैंक के लिए निकलने से पहले जान लें कि कहीं आपके शहर में बैंक बंद तो नहीं है। आइए फिर बिना देर किए जान लेते हैं कि कहां-कहां बैंक बंद रहने वाले हैं।

क्रिसमस से एक दिन पहले मनाते हैं क्रिसमस ईव
ये तो सभी जानते हैं कि हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है। मगर कुछ लोगों को ये नहीं पता होता कि क्रिसमस से एक दिन पहले क्रिसमस ईव सेलिब्रेट किया जाता है। ऐसे में जिन शहरों में क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है या यूं कहें कि वो वहां का रीजनल त्योहार है तो ऐसे शहरों में क्रिसमस ईव के दिन भी बैंक बंद रहते हैं।
कहां-कहां रहेंगे बैंक बंद?
अब ये जान लेते हैं कि कहां-कहां 24 दिसंबर यानी क्रिसमस ईव के दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। क्रिसमस ईव के दिन जिन शहरों में बैंक बंद रहेंगे उस लिस्ट में मेघालय, मिजोरम और नागालैंड आते हैं। अगर आप इन तीन शहरों में रहते हैं तो बैंक के काम से तो बिल्कुल नहीं जाएं वरना टाइम वेस्ट होगा।
कब खुलेंगे बैंक
24 दिसंबर, क्रिसमस ईव पर नागालैंड, मेघायल और मिजोरम को छोड़कर बाकी शहरों में बैंक पूरी तरीके से खुले रहेंगे। हालांकि 25 दिसंबर को सब जगह छुट्टी होगी और 26 दिसंबर से फिर से पूरी तरह से बैंक का काम चलेगा। हालांकि बैंकिंग सुविधा का आप लाभ उठा सकते हैं और डिजिटल बैंकिंग के जरिए अपने जरूरी काम पूरे कर सकते हैं। साथ ही इस दिन एटीएम भी पूरी तरीके से खुले रहेंगे।
क्या-क्या खुला रहेगा
बैंक का तो आपने जान ही लिया है अब स्कूलों का भी जान लें कि वो क्रिसमस ईव वाले दिन खुलेंगे या नहीं? सिर्फ 3 शहरों के अलावा बाकी जगह क्रिसमस ईव पर बैंक खुले रहेंगे। साथ ही ये भी जान लें कि इस दिन स्कूलों की कोई आधिकारिक छुट्टी नहीं होती है लेकिन कुछ स्कूल खासतौर पर क्रिश्चियन स्कूल बंद रहते हैं। इसके अलावा सुपर मार्केट, रेस्टोरेंट और मॉल आदि खुले रहेंगे साथ ही दफ्तरों में भी सुचारू रूप से काम चलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
