Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की कब है सरकारी छुट्टी? जानें बैक और स्कूल तक क्या-क्या रहेगा बंद?
Tomorrow Eid 2025 Holiday: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, जिसे बारावफात भी कहा जाता है, मुस्लिम समुदाय का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन को बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। 5 सितंबर को इस्लामिक लोग इस खास दिन को जश्न के रूप में मनाने वाले हैं। इस दिन मस्जिदों में विशेष दुआ, जुलूस और धार्मिक सभाएं आयोजित की जाती हैं।
भारत में इसे लेकर सरकारी छुट्टी भी दी जाती है। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर सवाल उठता है कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी 2025 में कब है छुट्टी? बैंक, स्कूल और दफ्तर इस दिन बंद रहेंगे या नहीं? आइए जानते हैं इस खास मौके की पूरी जानकारी।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की भारत में सरकारी छुट्टी है या नहीं?
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुस्लिम लोगों का खास त्योहार है जिसे पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर सभाएं की जाती हैं और जुलूस निकाले जाते हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की पूरे भारत में सरकारी छुट्टी है या नहीं? बता दें कि नहीं पूरे भारत में सरकारी छुट्टी नहीं है। कुछ राज्यों में है तो कुछ में काम यथावत चालू रहेगा।

कब है ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की सरकारी छुट्टी?
बता दें कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की छुट्टी की एकदम सटीक तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है। ऐसे में पहले इस बात पर कंफ्यूजन था कि 5 या 6 सितंबर 2025 कब है ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की सरकारी छुट्टी? अब ये कंफर्म हो गया है कि 5 सितंबर को ही ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाया जाएगा। ऐसे में उन लोगों के लिए खुशखबरी की बात है जो लंबे वीकेंड का इंतजार कर रहे थे। जी हां, शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का अवकाश है और उसके बाद शनिवार और रविवार पड़ रहा है। अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये अच्छा मौका है। लेकिन इस बात का ध्यान रखिएगा कि पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने का प्लान न बनाएं तो अच्छा रहेगा।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की छुट्टी पर क्या-क्या रहेगा बंद?
5 सितंबर 2025 को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की छुट्टी है। जानकारी के लिए बता दें कि मुस्लिमों द्वारा मनाए जाने वाले इस त्योहार को हर साल इस्लामी चंद्र कैलेंडर के तीसरे महीने की रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख को मनाया जाता है। इस दिन दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में सरकारी छुट्टी है और इस मौके पर सरकारी दफ्तर से लेकर बैंक, स्कूल-कॉलेज तक सभी बंद रहेंगे। हालांकि कुछ प्राइवेट सेक्टर में छुट्टी नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications