Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Eid-ul-Fitr 2024 Bank Holiday: ईद 2024 में बैंक खुले रहेंगे या बंद, जानें सरकारी छुट्टी को लेकर अपडेट
Eid-ul-Fitr 2024 Bank Holiday: भारत में बैंक हमारे रोज़मर्रा के जीवन का अभिन्न हिस्सा होते हैं। आजकल के ऑनलाइन बैंकिंग के समय में भी बैंक सेवाओं का महत्व बना हुआ है। हर वर्ष 1 अप्रैल से वित्तीय वर्ष की शुरुआत होती है और इसी समय भारतीय रिज़र्व बैंक पूरे साल में आने वाली छुट्टियों की घोषणा करता है।
छुट्टियों की इस अधिकारिक लिस्ट में विभिन्न राज्यों के पर्वों के अनुसार अवकाशों की जानकारी रहती है। साल 2024 के अप्रैल माह में कई बैंक छुट्टियाँ रहेंगी। जानते हैं क्या ईद-उल-फितर के पर्व पर इस बार छुट्टी रहने वाली है -

ईद-उल-फितर पर रहेगी बैंक की छुट्टी?
इस वर्ष ईद-उल-फितर 11 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन आरबीआई के अनुसार बैंक हॉलिडे रहने वाला है। हालांकि केरल और कोच्चि के क्षेत्रों में मध्य पूर्व एशिया की तिथि को मानते हुए 10 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी और बैंक की छुट्टी होगी।
इन जगहों पर नहीं होगा बैंक अवकाश
11 अप्रैल को ईद उल फितर के मौके पर चंडीगढ़, गंगटोक और कोच्चि को छोड़कर पूरे देश में बैंकों का अवकाश होगा।
अप्रैल 2024 में नियमित बैंक बंद:
दूसरे शनिवार- 13 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे
चौथे शनिवार- 27 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे
रविवार- 7, 14, 21 और 28 अप्रैल को बैंकों की छुट्टी
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
