Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
Share Market Holiday: सोमवार को जन्माष्टमी पर शेयर मार्केट की छुट्टी है या नहीं, देखें हॉलिडे की पूरी लिस्ट
Stocks Market Holiday 2024 : इस सोमवार को यानी 26 अगस्त 2024 को कृष्ण जन्माष्टमी है। इस दिन बैंक, ऑफिस और स्कूल में छुट्टी रहेगी। ऐसे में शेयर बाजार के निवेशकों के मन में सवाल हैं कि क्या जन्माष्टमी के मौके पर बाजार बंद रहेगा या खुला रहेगा।
अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपको लिए भी ये जानना बेहद जरुरी होगा कि सोमवार को बाजार बंद रहेगा या नहीं? आइए जानते हैं।

खुला रहेगा स्टॉक मार्केट या नहीं?
बता दें कि शेयर मार्केट सोमवार को जन्माष्टमी के मौके पर खुली रहेगी। मार्केट में कोई छुट्टी नहीं होगी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा। आप पहले की तरह शेयर खरीद सकेंगे और बेच सकेंगे।
शनिवार और रविवार को रहती है छुट्टी
हर हफ्ते शनिवार और रविवार को वीकेंड पर शेयर मार्केट बंद रहती है। इस दौरान स्टॉक मार्केट में कोई ट्रेडिंग नहीं होती है। सामान्य दिनों की ही तरह शेयर मार्केट सुबह 9:15 बजे खुल जाएगा और दोपहर 3:30 बजे बंद हो जाएगा। वीकेंड की छुट्टियों के अलावा शेयर मार्केट नेशनल और कल्चरल फेस्टिवल पर बंद रहती है। इस महीने 15 अगस्त को शेयर मार्केट बंद था। अब सोमवार को जन्माष्टमी पर मार्केट में कोई छुट्टी नहीं रहेगी।
स्टॉक मार्केट की कब है अगली छुट्टियां
शेयर मार्केट में वीकेंड (शनिवार और रविवार) के अलावा कुछ चुनिंदा दिन पर छुट्टी रहती है। BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की लिस्ट मौजूद रहती है। इस लिस्ट के मुताबिक इस साल बचे महीनों में शेयर मार्केट में इन तारीख को छुट्टी रहेगी:
- 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती
- 1 नवंबर: दिवाली
- 15 नवंबर: गुरुनानक जयंती
- 25 दिसंबर: क्रिसमस
- ( बता दें कि दिवाली पर मुहुर्त ट्रेडिंग के दौरान कुछ समय के लिए मार्केट में कारोबार होता है।)



Click it and Unblock the Notifications
