Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Stock Market Holiday: गणेश चतुर्थी पर बंद रहेगा शेयर बाजार? जानें छुट्टी की पूरी डिटेल
Stock Market Holiday: कल यानी 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी का त्योहार है। गणेश चतुर्थी पर शेयर बाजार में कारोबार होगा या बंद रहेगा इसे लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना पसंद करते हैं तो ये खबर आपके काम की है।
NSE पर उपलब्ध छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक गणेश चतुर्थी पर कोई ट्रेडिंग हॉलीडे नहीं है। मगर स्टॉक मार्केट में गणेश चतुर्थी की छुट्टी रहेगी रहेगी या नहीं? यहां जानें-

कल स्टॉक मार्केट खुला रहेगा या नहीं
स्टॉक मार्केट शनिवार और रविवार को बंद रहता है, 7 सितंबर को शनिवार है, ऐसे में बाजार वैसे भी बंद रहेगा। कर्मचारियों के लिहाज से देखा जाए तो उनकी एक दिन की छुट्टी मारी गई। यदि गणेश चतुर्थी शुक्रवार या सोमवार को होती, तो उन्हें एक अतिरिक्त दिन की छुट्टी मिल जाती।
शनिवार और रविवार की रहेगी छुट्टी
हर हफ्ते शनिवार और रविवार को वीकेंड पर शेयर मार्केट बंद रहती है। इस दौरान मार्केट में किसी भी प्रकार का कामकाज नहीं होता। सामान्य दिनों में शेयर मार्केट में सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ट्रेडिंग होती है। वीकेंड की छुट्टियों के अलावा शेयर मार्केट नेशनल और कल्चरल फेस्टिवल पर बंद रहती है। इस महीने 15 अगस्त को शेयर बाजार बंद रहा था।
स्टॉक मार्केट की कब है अगली छुट्टियां
शेयर मार्केट में वीकेंड (शनिवार और रविवार) के अलावा कुछ चुनिंदा दिन पर छुट्टी रहती है। BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की लिस्ट मौजूद रहती है। इस लिस्ट के मुताबिक इस साल बचे महीनों में शेयर मार्केट में इन तारीख को छुट्टी रहेगी: -
- 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती
- 1 नवंबर: दिवाली
- 15 नवंबर: गुरुनानक जयंती
- 25 दिसंबर: क्रिसमस
( बता दें कि दिवाली पर मुहुर्त ट्रेडिंग के दौरान कुछ समय के लिए मार्केट में कारोबार होता है।)



Click it and Unblock the Notifications