Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
Nationl Holiday On Muharram : 6 या 7 जुलाई कब रहेगी बैंक, स्कूल और कॉलेज की छुट्टी, जानें अपडेट
7th july holiday india government : मुहर्रम, इस्लामिक कैलेंडर का पहला और पवित्र महीना होता है। यह महीना चांद के दीदार पर आधारित होता है, इसलिए इसकी तारीख हर वर्ष बदलती रहती है। साल 2025 में मुहर्रम 27 जून (शुक्रवार) से शुरू हो सकता है, हालांकि अंतिम तारीख चांद के दिखने पर तय होगी।
भारत सरकार द्वारा मुहर्रम की आधिकारिक छुट्टी 6 जुलाई (रविवार) को तय की गई है, लेकिन अगर 27 जून को चांद नजर नहीं आता, तो इस्लामिक महीना एक दिन आगे बढ़ जाएगा और 10वीं मुहर्रम (अशूरा) की तारीख 7 जुलाई (सोमवार) हो सकती है। ऐसी स्थिति में, 7 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा सकता है।

भारत में मुहर्रम की छुट्टी क्यों?
भारत में मुहर्रम को सार्वजनिक अवकाश के रूप में मान्यता दी गई है। इस दिन सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल, कॉलेज और डाकघर बंद रहते हैं। कई निजी कार्यालयों में भी काम बंद रहता है। यह दिन विशेष रूप से हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है और मुस्लिम समुदाय विशेष रूप से शोक और मातम प्रकट करता है।
7 जुलाई को क्या रहेगा बंद?
गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) द्वारा 7 जुलाई 2025 को संभावित सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, जो चांद की स्थिति पर निर्भर करेगा। इस दिन देशभर में स्कूल, कॉलेज और सरकारी-निजी दफ्तर बंद रहेंगे।
हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी 7 जुलाई को कई शहरों में बैंक अवकाश की घोषणा की है। इनमें शामिल हैं: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, जयपुर, पटना, रांची, भोपाल, गुवाहाटी, देहरादून, तिरुवनंतपुरम, कोहिमा, इम्फाल, अगरतला, चंडीगढ़, नागपुर, श्रीनगर, जम्मू और अन्य प्रमुख शहर।
शेयर बाजार और ट्रेडिंग पर असर
मुहर्रम के दिन NSE और BSE जैसे प्रमुख शेयर बाजार बंद रहेंगे। इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव्स, SLB, करेंसी और ब्याज दर डेरिवेटिव्स से जुड़ी सभी गतिविधियां स्थगित रहेंगी। MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) भी सुबह के सत्र में बंद रहेगा, जबकि शाम का सत्र 5:00 बजे से 11:30/11:55 बजे तक खुलेगा।
जुलाई 2025 में बैंक कब और कहां रहेंगे बंद?
3 जुलाई (बुधवार): खर्ची पूजा - अगरतला में बैंक बंद
5 जुलाई (शुक्रवार): गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन - जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
6 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश - देशभर में बैंक बंद
12 जुलाई (शनिवार): दूसरा शनिवार - देशभर में बैंक बंद
13 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश - देशभर में बैंक बंद
14 जुलाई (सोमवार): बेह डेन्खलाम - शिलांग में बैंक बंद
16 जुलाई (बुधवार): हरेला पर्व - देहरादून में बैंक बंद
17 जुलाई (गुरुवार): यू तिरोत सिंह पुण्यतिथि - शिलांग में बैंक बंद
19 जुलाई (शनिवार): केर पूजा - अगरतला में बैंक बंद
20 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश - देशभर में बैंक बंद
26 जुलाई (शनिवार): चौथा शनिवार - देशभर में बैंक बंद
27 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश - देशभर में बैंक बंद
28 जुलाई (सोमवार): द्रुक्पा त्शे-जी - गंगटोक में बैंक बंद



Click it and Unblock the Notifications
