Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Nag Panchami 2024 Bank Holiday: नाग पंचमी पर बैंक-स्कूल खुले रहेंगे या बंद?
Nag Panchami 2024 Bank Holiday: नाग पंचमी श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व नाग देवताओं की पूजा के लिए विशेष रूप से समर्पित है। लेकिन क्या इस दिन बैंक हॉलिडे है इस बात को लेकर संशय है।
भारतीय रिज़र्व बैंक वर्ष की शुरुआत में ही पूरे वित्तीय वर्ष में आने वाली भारत के सभी सरकारी बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी करता है। ऑनलाइन बैंकिंग के ज़माने में भी ऑफलाइन बैंक सेवाओं का बहुत महत्व बना हुआ है। जानते हैं कि इस वर्ष नाग पंचमी के दिन बैंकों का अवकाश रहेगा कि नहीं -

नाग पंचमी पर बैंक हॉलिडे?
9 अगस्त को इस वर्ष की नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। हालांकि इस दिन देश के किसी भी राज्य में बैंकों का अवकाश नहीं रहने वाला है। नाग पंचमी का त्यौहार महाराष्ट्र व कर्नाटक में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि इस दिन इन दोनों राज्यों में भी बैंक नहीं बंद रहेंगे।
इस महीने अब कब रहेंगे बैंक बंद?
10 अगस्त - महीने का दूसरा शनिवार
11 अगस्त - रविवार
13 अगस्त - पेट्रियट डे के मौके पर इम्फाल के बैंक बंद रहेंगे।
15 अगस्त - भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में बैंक व सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
18 अगस्त - रविवार
19 अगस्त - रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तराखंड, दमन और दीव, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
20 अगस्त - श्री नारायण गुरु जयंती के मौके पर कोच्चि व तिरुवन्नाथापुरम क्षेत्र के बैंक बंद रहने वाले हैं।
24 अगस्त - महीने का चौथा शनिवार
25 अगस्त - रविवार
26 अगस्त - जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कई राज्यों के बैंक बंद रहने वाले हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
