Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Ram Navami Bank Holiday Or Not: रामनवमी 2024 में बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद, जानें सरकारी छुट्टी को लेकर अपडेट
Ram Navami Bank Holiday 2024: इस वर्ष अप्रैल माह में कई त्यौहार आए हैं जिसके कारण बैंकों की छुट्टियों की एक लम्बी लिस्ट रही। हर साल 1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक आने वाले पूरे साल में देशभर के बैंकों के अवकाश की सूची जारी करता है। इस वर्ष के अप्रैल माह ईद, बैसाखी, बिहू, गुड़ी पड़वा, राम नवमी आदि पर्वों के मौके पर बैंक की छुट्टियाँ हैं।
बैंक का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है, चाहे वह ऑफलाइन हो या ऑनलाइन बैंकिंग, हम रोज़ाना ही इन व्यवस्थाओं से रूबरू होते हैं। 17 अप्रैल 2024 को राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा। जानते हैं कि इस वर्ष कि राम नवमी पर क्या बैंक का अवकाश रहेगा?

आरबीआई अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साल की सभी छुट्टियों का ब्यौरा डालती है। 17 अप्रैल को राम नवमी के मौके पर देश के कुछ क्षेत्रों में बैंक हॉलिडे रहेगा। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम की सेवाओं पर छुट्टी का कोई प्रभाव नहीं रहेगा। राम नवमी के दिन भगवान श्री राम का जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
इन शहरों में रहेगी बैंक की छुट्टी (Ram Navami 2024 Bank Holiday)
अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपूर, लुच्क्नोए, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची, शिमला रायपुर में 17 अप्रैल को बैंक की आधिकारिक छुट्टी होगी। आरबीआई द्वारा जारी लिस्ट में नई दिल्ली का नाम 17 अप्रैल के अवकाश में नहीं है।
अप्रैल 2024 में नियमित बैंक बंद:
दूसरे शनिवार- 13 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे
चौथे शनिवार- 27 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे
रविवार- 7, 14, 21 और 28 अप्रैल को बैंकों की छुट्टी
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
