Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Holiday On Rath Yatra: रथयात्रा पर बैंक, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे या खुलेंगे? जानिए पूरा शेड्यूल
Holiday On Rath Yatra 2025: 27 जून 2025 को जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा निकाली जाएगी। भारत में रथ यात्रा एक पावन और भव्य त्योहार के रूप में मनाई जाती है। ये खासतौर पर ओडिशा के पुरी शहर में जगन्नाथ भगवान की शोभायात्रा के रूप में प्रसिद्ध है। इस पर्व के चलते कई राज्यों में सरकारी छुट्टियों की घोषणा की जाती है। इस दौरान बैंक से लेकर स्कूल और कॉलेज तक बंद रहते हैं। लोगों को इस बारे में बड़ा ही कंफ्यूजन रहता है कि किस दिन छुट्टी है।
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि रथ यात्रा के दिन बैंक, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे या नहीं, तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है। आइए जानते हैं इस दिन का पूरा हॉलिडे शेड्यूल।
किस दिन रहेंगे बैंक बंद?
रथ यात्रा के दौरान बैंक और स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे या खुलेंगे ये सभी जानना चाहते हैं। दरअसल 27 जून 2025 दिन शुक्रवार को रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। 28 जून दिन शनिवार को चौथा शनिवार है तो इस दौरान पूरे भारत में सभी बैंक बंद रहेंगे लेकिन स्कूल-कॉलेज खुलेंगे। 29 जून रविवार को साप्ताहिक अवकाश है और इस दिन तो सभी कुछ बंद रहेगा। 30 जून दिन सोमवार को रेमन नी है और इस दिन मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।

धार्मिक समारोह को ध्यान में रखते हुए रखी जाती है छुट्टी
बता दें कि आरबीआई और राज्य सरकारें राष्ट्रीय और स्थानीय अवसरों, धार्मिक समारोहों और अन्य सांस्कृतिक समारोहों को ध्यान में रखते हुए बैंकों के लिए छुट्टियों की सूची बनाती हैं। केंद्रीय बैंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट और बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों को अधिसूचना के माध्यम से इसकी घोषणा करता है।

बैंक बंद रहेंगे लेकिन डिजिटल बैंकिंग सर्विस चालू रहेगी
बेशक रथ यात्रा के दौरान बैंक बंद रहेंगे लेकिन नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप, UPI, वॉलेट और ATM जैसी डिजिटल सर्विस पहले की तरह काम करेंगी। ऐसे में अगर आप किसी के साथ ऑनलाइन लेन-देन करना चाहते हैं तो वो कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
