Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Bank Holiday 2025 : रविदास जयंती पर क्या बैंक बंद रहेंगे? जानें किन राज्यों में रहेगा अवकाश
Ravidas Jayanti 2025 Bank Holiday : अगर आप 12 फरवरी 2025 को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि इस दिन कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। गुरु रविदास जयंती (Guru Ravidas Jayanti) और कुछ राज्यों में स्थानीय चुनावों के कारण बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है।
हालांकि, यह अवकाश सभी राज्यों में नहीं होगा, इसलिए ग्राहकों को पहले से अपने क्षेत्र के बैंक शेड्यूल की जानकारी लेनी जरूरी है। ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है।

किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे?
दिल्ली: दिल्ली सरकार ने गुरु रविदास जयंती के अवसर पर 12 फरवरी को सरकारी अवकाश घोषित किया है। हालांकि, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अभी तक इस अवकाश की पुष्टि नहीं की है।
हिमाचल प्रदेश: यहां गुरु रविदास जयंती के सम्मान में बैंक बंद रहेंगे। संत रविदास 15वीं से 16वीं शताब्दी के भक्ति आंदोलन के महान संत और कवि थे।
मिजोरम (आइजोल और लुंगलेई): यहां स्थानीय निकाय चुनावों के कारण बैंक अवकाश रहेगा। सरकार ने यह अवकाश कर्मचारियों को मतदान की सुविधा देने के लिए घोषित किया है।
इन राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
किन राज्यों में बैंक खुले रहेंगे?
बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और अन्य राज्यों में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी। हालांकि, ग्राहकों को यह सलाह दी जाती है कि वे अपनी स्थानीय बैंक शाखा से अवकाश की पुष्टि कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
फरवरी 2025 में बैंकों की छुट्टियां
15 फरवरी - इंफाल में लोई-नगाई-नी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
16 फरवरी - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
19 फरवरी - छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, महाराष्ट्र में बैंक बंद।
20 फरवरी - राज्य दिवस, आइजोल और ईटानगर में बैंक अवकाश।
22 फरवरी - चौथा शनिवार (बैंक अवकाश)।
23 फरवरी - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
26 फरवरी - महाशिवरात्रि पर बैंक बंद रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications