Latest Updates
-
Restaurant Secret Amritsari Kulcha Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा कुलचा -
Father's Day 2026: पापा को स्पेशल फील कराने के लिए बेस्ट हैं ये शॉर्ट स्पीच और कविताएं, जो छू लेंगी दिल -
निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज -
UP Style Vegetable Pulao Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी का मशहूर स्वाद -
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान -
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी
लाखों में हैं इटली की पीएम की सैलेरी, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन हैं जॉर्जिया मेलोनी
इटली में इस वक्त जी-7 शिखर सम्मेलन चल रहा है। इस शिखर सम्मेलन में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने दुनियाभर के नेताओं का स्वागत हाथ जोड़कर नमस्ते से किया। उनका यह अंदाज अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। आपको बता दें कि जॉर्जिया मेलोनी इटली की धुर दक्षिणपंथी नेता हैं। 50 साल से भी कम उम्र में उन्होंने इटली की सत्ता संभाल ली।
वह यूरोप की सबसे अनुभवी राजनेताओं में से एक हैं। 2022 के चुनावों में उनकी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली को पहली बार जीत हासिल हुई। चुनावों के बाद मेलोनी पीएम बनीं। आइए जानें कि आखिर जॉर्जिया मेलोनी कितनी अमीर हैं?

मेलोनी की इतनी है सैलेरी
साल 2006 में मेलोनी पहली बार सांसद चुनी गईं। संसद में अपने पहले दो वर्षों में वह चैंबर की उपाध्यक्ष बनी मेलोनी हमेशा संसद केनिचले सदन की सदस्य रही हैं। इटली के मीडिया आउटलेट मनी की रिपोर्ट के मुताबिक इटली विधायिका के मुताबिक एक सांसद का वेतन 11,703 यूरो (10.47 लाख रुपये) है। टैक्स के बाद उन्हें 5,346.54 यूरो (4.78 लाख रुपये) मिलते हैं। 3721 यूरो (3.33 लाख रुपये) दैनिक भत्ता और 3690 यूरो (3.30 लाख रुपये) की प्रतिपूर्ति होती है। चैंबर ऑफ डेप्युटीज की वेबसाइट के मुताबिक, 2022 तक मेलोनी की आय 293,531 यूरो (2.62 करोड़ रुपये) थी।
क्या-क्या संपति है मेलोनी के पास
2021 में मेलोनी की आय में बढ़ोतरी देखने को मिली। 2020 में कोरोना महामारी के साल के दौरान उनकी आय 134,206 यूरो (1.2 करोड़ रुपये) थी। जॉर्जिया मेलोनी की सबसे कम आय 2017-18 में थी। उनकी वार्षिक आय तब 98,471 यूरो (88.13 लाख रुपये) थी। 2018 में उन्होंने रोम में दो रियल एस्टेट संपत्तियों, एक कार और 20000 यूरो पार्टी के योगदान में देने के बारे में बताया था। रिपोर्ट के मुताबिक 2006 से लेकर पीएम बनने से पहले तक जॉर्जिया मेलोनी की सारी कमाई को जोड़ने पर नेटवर्थ 16 लाख यूरो (14.31 करोड़ रुपये) है।



Click it and Unblock the Notifications