Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Rakul-Jackky Wedding: कमाई में जैकी भगनानी या रकुल प्रीत सिंह कौन है ज्यादा अमीर, जानें दोनों की नेटवर्थ
Jackky Bhagnani Rakul Preet Singh Net Worth : अभिनेत्री रकुल प्रीत और जैकी भगनानी आज 21 फरवरी को गोवा में शादी कर रहे हैं। कई सितारे भी इस शादी में शामिल हुए हैं। रकुल चर्चित अभिनेत्री हैं। वहीं, जैकी भगनानी फिल्म प्रोड्यूसर हैं।
दोनों की शादी की खबरें जब से आई हैं, तब से इनके बारे में हर चीज जानने में फैंस उत्सुकता दिखा रहे हैं। आइए इसी बीच जानते हैं कि इन दोनों में कौन ज्यादा रईस है?

रुकुल प्रीत सिंह
रुकुल प्रीत सिंह पिछले करीब दस साल से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। रकुल ने अभिनय की शुरुआत 2009 में आई कन्नड फिल्म 'गिल्ली' से की थी। इसके बाद इन्होंने कई और साउथ फिल्मों में काम किया। रकुल कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इनमें थैंक गॉड, छतरीवाली और डॉक्टर जी जैसी फिल्में शामिल हैं। रकुल की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए करीब तीन से चार करोड़ रुपये फीस लेती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रकुल की कुल नेटवर्थ करीब 49 करोड़ रुपये है।
जैकी भगनानी ने एक्टिंग से करियर की शुरुआत की थी लेकिन अब वह प्रोड्यूसर बन चुके हैं। जैकी 9 फिल्मों में नजर आए हैं लेकिन उनकी कोई भी फिल्म हिट नहीं हो सकी। वह प्रोड्यूसर वासु भगनानी के बेटे हैं। जैकी 'रहना है तेरे दिल में', 'कल किसने देखा' और 'फालतू' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। जैकी के प्रोडक्शन हाउस का नाम पूजा फिल्म्स है। उनके बैनर के तले 'मिशन लॉइन', 'गनपथ 2' और 'कठपुतली' जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ लगभग 35 करोड़ रूपये है।
रकुल की प्रोपर्टी और कार
वहीं रकुल प्रीत सिंह के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी हैं। एक्ट्रेस का एक फ्लैट हैदराबाद में है जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा एक्ट्रेस का आलीशान घर एक मुंबई और दिल्ली में भी है। हालांकि इसकी कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। वहीं रकुल के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं जिसकी कीमत करोड़ों में है।
जैकी भगनानी का घर और कार कलेक्शन
बात करे जैकी भगनानी की तो उनके पास भी कई लग्जरी ऑटोमोबाइल कार कलेक्शन है, जिसमें लगभग 1.93 करोड़ रुपये की सफेद पोर्श केयेन टर्बो, 2.92 करोड़ रुपये की लेम्बोर्गिनी गैलार्डो, 86.39 लाख रुपये की मर्सिडीज-बेंज सीएलएस, 86.39 लाख रुपये की कीमत वाली पोर्श पैनामेरा जिसकी कीमत 2.76 करोड़ रुपए हैं शामिल हैं। इसके अलावा रेंज रोवर वॉग जिसकी कीमत 4.17 करोमर्सिडीज-बेंज एस-क्लास मेबैक एस500 जिसकी कीमत 2.86 करोड़ रुपये है। अभिनेता अपने परिवार के साथ मुंबई में पाली हिल, बांद्रा में स्थित 6,000 वर्ग फुट के बंगले में रहते हैं।
दोनों की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामने आई दोनों की नेटवर्थ के हिसाब से कहा जा सकता है कि रकुल प्रीत सिंह दौलत के मामले में जैकी से आगे हैं। रकुल और जैकी भगनानी की कुल संपत्ति करीब 84 करोड़ रूपये बताई जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
