Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
अगर भविष्य मालिका की 2025 वाली भविष्यवाणी हुई सच, तो दुनिया का हाल होगा बेहाल!
Bhavishya Malika Predictions On World War 2025: पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर न केवल आस्था का एक बड़ा केंद्र है, बल्कि इसके साथ कई रहस्यमयी भविष्यवाणियां भी जुड़ी हैं। इन्हीं में से एक है 'भविष्य मालिका' जो एक धार्मिक ग्रंथ है जिसे भविष्यवक्ता अच्युतानंद दास जी ने लिखा था। इसमें कुछ ऐसी भविष्यवाणियां की गई हैं जो समय-समय पर सच साबित होती आई हैं। इसी में साल 2025 को लेकर भी एक भविष्यवाणी की गई है जो अगर सच हुई तो समझ लीजिए की मानवता खतरे में आ जाएगी। आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कौन सी खतरनाक भविष्यवाणी की है।
लेकिन अगर इनमें से एक बड़ी भविष्यवाणी सच हुई, तो यह मानवता के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। आइए इस बारे में जान लेते हैं।

क्या है भविष्य मालिका?
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि आखिर क्या है भविष्य मालिका? दरअसल ये एक प्रकार का भविष्यदर्शी ग्रंथ है, जो ओडिशा के पंचसखा संतों में से एक, अच्युतानंद दास जी द्वारा लिखा गया था। इसमें देश, समाज और धर्म के भविष्य से जुड़ी कई बातों का उल्लेख है। ये ग्रंथ विशेष रूप से 21वीं सदी के लिए चेतावनी देता है।

होगा युद्ध जो मानवता के लिए बड़ा खतरा
भविष्य मालिका में युद्ध को लेकर चार सौ साल पहले ही भविष्यवाणी कर दी गई थी कि साल 21वीं सदी में विनाशकारी युद्ध होगा। इस युद्ध में इतना विनाश होगा कि मानवता खतरे में पड़ जाएगी। भविष्य मालिका की इस भविष्यवाणी को साल 2025 में हो रहे युद्धों से जोड़ा जा रहा है। आप देख ही रहे हैं इजरायल, ईरान, अमेरिका का क्या हाल है। इसके अलावा पहलगाम अटैक के बाद से ही भारत-पाकिस्तान के बीच के रिश्ते भी बहुत खराब हो गए हैं और हालात युद्ध तक पहुंच गए हैं। हालांकि अभी स्थिति कंट्रोल में है। इस भविष्यवाणी में कहा गया था कि युद्ध होगा, लोग कीड़ों की तरह मारे जाएंगे। अब युद्धों के मद्देनजर ज्योतिष में भी इस भविष्यवाणी के सच होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
कौन-कौन सी भविष्यवाणियां हुई हैं सच?
भविष्य मालिका में महामारी और प्राकृतिक आपदाओं को लेकर जो बातें लिखी गई थीं, उनमें से कई बातें कोरोना महामारी और हाल के जलवायु संकटों से मेल खाती हैं। इसके अलावा, सामाजिक विघटन और धर्म से लोगों का दूर होना भी इन भविष्यवाणियों को सच के करीब लाता है।



Click it and Unblock the Notifications