Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Viral: राजस्थान में दूल्हे ने छपवाया ऐसा भयानक शादी का कार्ड, पढ़ते ही डर गए मेहमान
Wedding Invitation Goes Viral for a Shocking Reason : शादी का सीजन जोरों पर है। पिछले साल नवंबर और दिसंबर में लाखों शादियां हुईं, और इस साल भी जनवरी-फरवरी में यह सिलसिला जारी है। शादी में कार्ड का अहम रोल होता है, इसलिए लोग इसे खास बनाने पर ध्यान देते हैं।
इन दिनों एक मुस्लिम परिवार का शादी का कार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ ऐसा लिखा गया जिससे लोग बारात में शामिल होने से डरने लगे! फेसबुक पेज Faiq Ateeq Kidwai पर पोस्ट किए गए इस कार्ड में "आमद के मुंतज़िर" (दर्शनाभिलाषी) खंड में आमतौर पर परिवार के सदस्य होते हैं, लेकिन इस कार्ड में कुछ ऐसा नाम था जिसने सबको चौंका दिया। शादी 9 फरवरी 2025 को जयपुर में होनी है!

कार्ड में लिखवाया मरे हुए लोगों का नाम
इस अनोखे शादी कार्ड में "दर्शनाभिलाषी" की जगह मरे हुए लोगों के नाम लिखवाए गए हैं, जिससे यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कार्ड में मरहूम नूरुल हक, मरहूम लालू हक, मरहूम बाबू हक, मरहूम एजाज़ हक के नाम पहले दर्ज हैं, फिर जीवित लोगों के नाम लिखे गए हैं। शादी जयपुर के करबला मैदान में 9 फरवरी 2025 को होनी है। कार्ड में 8 और 9 फरवरी के कार्यक्रमों का जिक्र है, हालांकि कुछ हिस्सों को सफेद रंग से ढक दिया गया है।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब तक 600 से ज्यादा लाइक्स और 100 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएँ दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "जोधपुर-जयपुर वालों में ऐसे कार्ड छपना आम बात है। अभी एक कार्ड आया है, उसमें भी चार मरहूम दीदार के मुन्तजिर हैं।" वहीं, दूसरे ने लिखा, "दावत करबला मैदान में है, उस हिसाब से उन्होंने सही कार्ड छपवाया है।"



Click it and Unblock the Notifications
