Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Janmashtami 2025 Travel Tips: जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन जाने का है प्लान? इससे पहले जान लें ये जरूरी ट्रेवल
Janmashtami 2025 Travel Tips: जन्माष्टमी का त्योहार कृष्ण भक्तों के लिए बहुत ही खास होता है। मथुरा और वृंदावन की गलियां श्रीकृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आती हैं। हर तरफ से बांसुरी की मधुर धुन और भजन कीर्तिन की आवाज आती है। भव्य झांकियां निकलती हैं जो दिल को मोह लेती हैं। इस बार एक और खास बात ये है कि जन्माष्टमी के मौके पर लंबा वीकेंड पड़ रह है, ऐसे में लोगों ने अपनी प्लानिंग पहले से ही कर ली है।
अगर आप भी इस पावन अवसर पर यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी ट्रेवल टिप्स जानना आपके सफर को आसान, सुरक्षित और यादगार बना देगा।

1. पहले से ढूंढ लें रहने का ठिकाना
अगर आप जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा-वृंदावन जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले से ही वहां रहने का ठिकाना ढुंढ लें। दरअसल, लंबा वीकेंड होने की वजह से इस बार भीड़ ज्यादा होने की उम्मीद है तो होटल या धर्मशाला में बुकिंग करने के बाद ही निकलें वरना परेशानी हो सकती है।
2. हल्का और आरामदायक सामान पैक करें
त्योहार के दौरान गलियां भीड़ से भरी रहती हैं, इसलिए कम से कम और जरूरी सामान ही साथ रखें। आरामदायक कपड़े और फ्लैट फुटवियर पहनें ताकि पैदल चलने में परेशानी न हो।
3. सुरक्षा और कीमती सामान का ध्यान रखें
भीड़ में जेबकतरे सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए पर्स, मोबाइल और कीमती चीजें सुरक्षित रखें। कोशिश करें कि ज्यादा कैश न रखें और डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करें।
4. समय से पहले मंदिर पहुंचें
जन्माष्टमी की रात को मथुरा के कृष्ण जन्मस्थान मंदिर और वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भारी भीड़ रहती है। दर्शन के लिए 2-3 घंटे पहले पहुंचना बेहतर होगा।
5. लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें
त्योहार के समय ट्रैफिक जाम आम है, इसलिए ई-रिक्शा, साइकिल रिक्शा या पैदल चलना ज्यादा सुविधाजनक रहेगा।
6. पानी और स्नैक्स साथ रखें
लंबे समय तक खड़े रहने और यात्रा के दौरान डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी की बोतल और हल्के स्नैक्स साथ रखें।
7. भीड़ में धैर्य रखें और बच्चों का खास ध्यान रखें
त्योहार के दौरान माहौल भावनाओं से भरा होता है, लेकिन भीड़ में शांति और धैर्य बनाए रखें। बच्चों को हमेशा अपने पास रखें और भीड़ में अकेला न छोड़ें।



Click it and Unblock the Notifications
