Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Japan Mango Ban: जापान में सबसे ज्यादा कौन सा आम खाया जाता है? 20 साल बाद भारतीय आमों पर लगाया प्रतिबंध
Japan Mango Ban: भारत दुनिया के सबसे बड़े आम उत्पादक देशों में शामिल है। यहां की कई किस्में विदेशों में खूब पसंद की जाती हैं और दुनियाभर के कई देशों में एक्सपोर्ट की जाती हैं। लेकिन हाल ही में जापान ने भारत से ताजे आमों के आयात पर अस्थायी रोक लगा दी है। इस फैसले से अल्फांसो, केसर, लंगड़ा और बंगनपल्ली जैसे लोकप्रिय आमों के निर्यात पर असर पड़ा है। इसके बाद लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर जापान में सबसे ज्यादा कौन-सा आम पसंद किया जाता है। आइए, जानते हैं -

जापान ने क्यों लगाया भारतीय आमों पर बैन?
जापान ने यह कदम आमों के स्वाद या गुणवत्ता को लेकर नहीं, बल्कि अपने सख्त कृषि क्वारंटीन नियमों के तहत उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च 2026 में जापानी अधिकारियों ने भारत की कुछ निर्यात सुविधाओं का निरीक्षण किया था, जहां Vapour Heat Treatment (VHT), फ्यूमिगेशन और डिसइन्फेक्शन प्रक्रिया में कुछ तकनीकी कमियां सामने आईं। जापान फलों में फ्रूट फ्लाई जैसे कीटों को लेकर बेहद सख्त नीति अपनाता है। इसी कारण 25 मार्च 2026 या उसके बाद जारी किए गए प्रमाणपत्रों वाली आम की खेपों को स्वीकार करना बंद कर दिया गया।
जापान में कौन-सा आम सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है?
जापान में इरविन मैंगो (Irwin Mango) सबसे लोकप्रिय किस्मों में गिना जाता है, जिसे आमतौर पर एप्पल मैंगो कहा जाता है। वहां आम को सामान्य फल की बजाय प्रीमियम और लग्जरी फल माना जाता है, इसलिए इसे अक्सर उपहार के रूप में भी खरीदा जाता है। यह आम अपने लाल रंग, बेहद मीठे स्वाद, मुलायम गूदे और लगभग बिना रेशों वाली बनावट के लिए मशहूर है। इसकी खेती मुख्य रूप से ओकिनावा और मियाजाकी क्षेत्रों में की जाती है।
जापान में भारतीय आमों की भी रहती है मांग
प्रतिबंध लगने से पहले भारत के अल्फांसो, केसर, लंगड़ा, बंगनपल्ली, चौसा और मलिका जैसे आम जापानी बाजार में अच्छी मांग रखते थे। इन किस्मों को उनकी खास मिठास, सुगंध और स्वाद के लिए पसंद किया जाता है।
किन देशों से आम आयात करता है जापान?
हालांकि, जापान खुद भी आम उगाता है, लेकिन घरेलू उत्पादन उसकी पूरी मांग को पूरा नहीं कर पाता। इसी वजह से वह कई देशों से आम आयात करता है। भारत के अलावा थाईलैंड, मेक्सिको और फिलीपींस भी जापान को आम निर्यात करने वाले प्रमुख देशों में शामिल हैं।



Click it and Unblock the Notifications
