Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Jaswinder Bhalla कितने पढ़े-लिखे थे? जानें मशहूर कॉमेडियन का कब और कहां होगा अंतिम संस्कार
Jaswinder Bhalla: पंजाबी सिनेमा और कॉमेडी की दुनिया में खास पहचान बनाने वाले जसविंदर भल्ला (Jaswinder Bhalla) अब हमारे बीच नहीं रहे। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और मजेदार अंदाज से लोगों को हंसाने वाले जसविंदर 65 साल की उम्र में सभी की आंखों में आंसू दे गए। उनके निधन की खबरों से एंटरटेनमेंट की दुनिया में मातम सा पसर गया है। दर्शकों को हंसाने वाले जसविंदर भल्ला असल जिंदगी में भी बेहद सादगीपूर्ण और शिक्षित व्यक्ति थे। बहुत कम लोग जानते हैं कि वे सिर्फ एक कॉमेडियन ही नहीं, बल्कि बहुत पढ़े-लिखे व्यक्ति थे।
आप बताइए क्या आप जानते हैं कि कॉमेडियन कितने पढ़े-लिखे हैं। आइए जानते हैं जसविंदर भल्ला की पढ़ाई और उनके अंतिम संस्कार के बारे में कि वो कब और कहां होगा?

कितने पढ़े-लिखे थे जसविंदर
कॉमेडी के सरताज कहे जाने वाले जसविंदर भल्ला पढ़ाई में भी अव्वल थे। भल्ला का जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना शहर में हुआ था। उनके पिता मास्टर बहादुर सिंह भल्ला बरमालीपुर गांव में एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक थे। जसविंदर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोराहा से प्राप्त की।
कॉमेडियन ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय से बी.एससी. और एम.एससी. की डिग्री प्राप्त की और चौधरी चरण सिंह पोस्ट ग्रेजुएट हो पीएचडी की डिग्री हासिल की। उन्होंने पीएयू में सहायक प्रोफेसर के रूप में अपना करियर शुरू किया और 31 मई 2020 को सक्रिय सेवा से सेवानिवृत्त होने से पहले विस्तार शिक्षा विभाग में प्रोफेसर और प्रमुख के रूप में कार्यरत थे।
कैसे प्रोफेसर से बने कॉमेडियन
ये तो आप जान ही गए हैं कि जसविंदर भल्ला प्रोफेसर थे, फिर सवाल ये उठता है कि वो कॉमेडियन कैसे बने। बता दें कि भल्ला और उनके दो सहपाठी 1975 में ऑल इंडिया रेडियो के लिए चुने गए। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में एक छात्र के रूप में , भल्ला ने विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में हास्य प्रदर्शन किया था।
उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 1988 में सह-कलाकार बालमुकुंद शर्मा के साथ ऑडियो कैसेट छनकता 1988 से की थी। उनकी मशहूर कॉमिक सीरीज "Chhankata" ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।
कब और कहां होगा जसविंदर का अंतिम संस्कार?
जसविंदर भल्ला के निधन की खबर ने सभी को चौंका दिया। रिपोर्ट्स के जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार 23 अगस्त 2025 को मोहाली में होगा। बताया जा रहा है कि कॉमेडियन का अंतिम संस्कार परिवार वालों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोपहर 1 बजे किया जाएगा। देरी होने के पीछे का कारण उनकी बेटी का इंडिया में न होना बताया जा रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
