Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Jaya Kishori Fees : एक भागवत कथा की कितनी फीस लेती हैं जया किशोरी, जानें सालभर में कितना कमा लेती हैं?
Jaya Kishori Katha Fees: कथावाचक जया किशोरी 'नानी बाई का मायरा' और 'श्रीमद् भागवत' की कथा और भजनों के लिए जानी जाती है। जहां भी उनकी चल रही होती है वहां लाखों की तादाद में भीड़ देखी जाती है। उनके कथा कहने का तरीका और भजन हर किसी का दिल चुरा लेते हैं।
कथा और भजन के अलावा भी जया किशोरी सोशल मीडिया में भी काफी मशहूर हैं। उनके वीडियोज और रील्स इंटरनेट पर भी वायरल होते रहते हैं। बूढ़े से लेकर बच्चे तक जया किशोरी के लाइफ मैनेजमेंट से जुड़े वीडियोज देखना पसंद करते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि जया किशोरी एक कथावाचन के लिए कितने रुपए फीस चार्ज करती हैं और कितना कमाती हैं, आइए जानते हैं।

इतनी लेती है फीस
रिपोर्ट के मुताबिक जया किशोरी एक कथा के लिए वो 9.5 लाख रुपये चार्ज करती हैं। इसमें से 4 लाख 25 हजार रुपये एडवांस में और बाकी कथा प्रवचन के बाद लेती हैं।
सोशल मीडिया से कमाती है पैसा
सोशल मीडिया में उनके जया किशोरी की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग हैं। यूट्यूब और फेसबुक में जया किशोरी के वीडियो और रील्स में मिलियंस में व्यूस आते हैं। इनके माध्यम से भी वो अच्छी खासी कमाई करती हैं।
अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा दान में देती हैं
जया किशोरी कथावाचन से कमाए हुए रुपयों का एक बड़ा हिस्सा नारायण सेवा संस्थान को दान देती है। नारायण सेवा संस्थान दिव्यांग लोगों की सेवा और देखभाल करता है। इसके अलावा वो सामाजिक हित के लिए पैसा दान करती हैं। जया किशोरी की आधिकारिक वेबसाइट iamjayakishori.com के मुताबिक जया किशोरी पेड़ लगाने और बेटियों को पढ़ाने में अपनी कमाए धन को बड़ा हिस्सा खर्च करती हैं।
जया किशोरी का असली नाम क्या है?
जया किशोरी अपने भजन और कथावाचक के रुप में मशहूर हैं। लेकिन आपको पता है कि जया किशोरी का असली नाम जया शर्मा हैं। उनका जन्म 13 जुलाई 1995 में राजस्थान के सुजानगढ़ में एक गौड़ ब्राह्मण के घर में हुआ था। उनके परिवार में पिता राधे श्याम हरितवाल (शिव शंकर शर्मा) , माता गीता देवीजी हरितपाल है और बहन चेतना शर्मा भी है। जया किशोरी ने बीकॉम तक पढ़ाई की हैं। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति प्रेम और आस्था के चलते उनके गुरु पंडित गोविंद राम मिश्रा ने 'किशोरी जी' की उपाधि दी थी।



Click it and Unblock the Notifications
