Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Jhalak Dikhhla Jaa 11: करोड़ों रुपयों की मालकिन हैं मनीषा रानी, कभी 500 रुपए थी पहली कमाई
Manisha Rani's Net Worth : डांस रियालिटी शो झलक दिखला जा 11 में टेलीविजन की नई सेंसेशन बन चुकीं मनीषा रानी इन दिनों अपने शो 'झलक दिखला जा 11' को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के अनुसार मनीषा रानी ने झलक की ट्रॉफी अपने नाम कर ली हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मनीषा रानी ट्रॉफी लिए झूमती हुई नजर आ रही है।
हालांकि अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। आइए जानते हैं कौन है मनीषा रानी?

कौन हैं मनीष रानी?
मनीषा रानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इससे पहले मनीषा रानी को बिग बॉस 2 ओटीटी में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डांसर के तौर पर किया था। उनको पॉपुलैरिटी टिकटॉक वीडियोज से मिली। लेकिन टिकटॉक बंद होने के बाद इंस्टाग्राम पर मनीष रानी जल्दी ही पॉपुलर होने लगी। मनीषा के 11.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
मनीषा रानी बिहार के मुंगेर की से है। उनका जन्म 5 सितंबर 1997 को एक छोटे से गांव शादीपुर में हुआ था। उनके पिता ट्रांसपोर्ट कूरियर संचालक हैं। जबकि मां रागिनी देवी हाउस वाइफ हैं। मनीषा 4 भाई बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। मनीषा की पढ़ाई-लिखाई मुंगेर में ही हुई है, उन्होंने कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया है।
बिग बॉस में मनीषा रानी की सैलरी
रिपोर्टों में दावा किया गया कि मनीषा ने जियो सिनेमा के बिग बॉस ओटीटी 2 में हिस्सा लेने की एवज में प्रति दिन 20 हजार रूपए फीस मिलती थी। वही शो में एक हफ्ते के उन्हें हफ्ते के 85 से 1 लाख रुपए के आसपास रूपए मिलते थे। वहीं कुछ रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें प्रति सप्ताह 85 हजार रुपए मिलते थे। इस शो के लिए उन्हें लगभग 6 - 7 लाख की फीस मिली थी। अभिषेक मल्हान और विजेता एल्विश यादव के बाद वह तीसरे स्थान पर रहीं।
झलक दिखला जा के लिए मनीषा की सैलरी
मनीषा ने डांस रियलिटी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। अलग-अलग रिपोर्टों से पता चलता है कि शो में हिस्सा लेने के लिए उन्हें प्रति सप्ताह 5 लाख रुपए की फीस दी जा रही है। 7 सात हफ्तों में वो इस शो से 35 लाख की कमाई कर चुकी हैं। इसके अलावा अगर वो विजेता बनती हैं, तो 25 लाख रुपए की विनिंग प्राइज ले जाएगी। उन्हें बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम करने का मौका भी मिला, जिसे उन्होंने तुरंत ले लिया। मनीषा उस वक्त 500 रुपये हर रोज के कमा रही थीं।
कितना कमाती है मनीषा रानी
बात करें मनीषा रानी के कमाई की, तो इनके यूट्यूब चैनल से ही 10 से 20 लाख रुपए कमा लेती है। इंस्टाग्राम से भी इनका 20 से 30 लाख की कमाई आराम से हो जाता है। बिगबॉस के बाद मनीषा कई म्यूजिक एल्बम में भी दिखाई दे चुकी है, जो उनका इनकम सोर्स है। मनीषा ने बिग बॉस 2 ओटीटी सीजन के बाद मुंबई में एक आलीशान घर भी खरीदा और हालांकि ये घर उन्होंने रेंट पर लिया है।

मनीषा रानी का कार कलेक्शन
बिग बॉस फेम मनीषा ने अपने लिए मर्सिडीज सीएलए 200 खरीदी है। एक्ट्रेस ने काली रंग की कार खरीदी है और इस कार की कीमत 36 लाख के करीबन बताई जा रही है।



Click it and Unblock the Notifications