Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Jharkhand Foundation Day Wishes: जय जोहार…झारखंड स्थापना दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये स्पेशल मैसेज और शायरी
Uttarakhand Foundation Day Wishes In Hindi: हर साल 9 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस (Uttarakhand Foundation Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन केवल एक राज्य के गठन का नहीं, बल्कि उस संघर्ष, समर्पण और भावना का प्रतीक है, जिसने पहाड़ों में बसने वाले लोगों को अपनी अलग पहचान दिलाई। उत्तराखंड को 9 नवंबर 2000 को भारत का 27वां राज्य बनाया गया था, जो पहले उत्तर प्रदेश का हिस्सा था। यह दिन उत्तराखंड के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
उत्तराखंड, जिसे देवभूमि भी कहा जाता है, अपनी प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति, लोककला और आस्था के लिए जाना जाता है। यहां के ऊंचे पर्वत, पवित्र नदियां, मंदिर और सादगी भरा जीवन हर किसी के दिल को छू जाता है। यहां के मुख्य धार्मिक स्थल जैसे केदारनाथ, बद्रीनाथ, हरिद्वार और गंगोत्री आदि का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। यह दिन उत्तराखंड के गौरव, संस्कृति, भाषा और लोक परंपराओं को सम्मान देने का दिन है। इस मौके पर आप अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Jharkhand Foundation Day 2025 Wishes and Quotes In Hindi
1. उत्तराखंड स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! देवभूमि सदा विकास की नई ऊंचाइयां छुए।
2. इस स्थापना दिवस पर हमारा प्यारा उत्तराखंड और भी खुशहाल और समृद्ध बने।
3. देवभूमि की मिट्टी में है शौर्य और संस्कार, उत्तराखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं!
4. मां नंदा, बदरी-केदार के आशीर्वाद से हर घर में सुख-शांति बनी रहे। उत्तराखंड स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
5. उत्तराखंड की सुंदरता और संस्कृति सदा यूं ही दुनिया को प्रेरित करती रहे। उत्तराखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं!
6. जहां हर घाटी में गूंजता है भक्ति का स्वर और हवा में बसी है शांति। जय उत्तराखंड!
7. प्रकृति की गोद में बसा उत्तराखंड सदा हरा-भरा और प्रगतिशील रहे।
8. स्थापना दिवस की शुभकामनाएं! आइए संकल्प लें अपने राज्य को और मजबूत बनाने का।

Happy Jharkhand Foundation Day 2025 Wishes and Messages In Hindi
9. देवभूमि की हर वादी में खुशियों की बयार बहे. जय उत्तराखंड!
10. उत्तराखंड की पहचान है उसकी सादगी और वीरता, स्थापना दिवस की बधाई!
11. बाबा केदार का धाम, हरी का हरिद्वार, धर्म, संस्कृति का है यहां अद्भुत संगम। उत्तराखंड स्थापना दिवस 2024 की शुभकामनाएं!
12. उत्तराखंड दिवस पर नमन उन वीरों को जिन्होंने अलग राज्य के लिए संघर्ष किया।
13. हिमालय की गोद में बसा उत्तराखंड सदा चमकता रहे, यही कामना है।
14. देवभूमि उत्तराखंड अमर रहे! स्थापना दिवस की शुभकामनाएं।
15. अपने पहाड़, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति पर गर्व करें। उत्तराखंड स्थापना दिवस मुबारक।
16. हर दिल में हो उत्तराखंड का गर्व, यही सच्ची श्रद्धांजलि है इस दिन की।
17. स्थापना दिवस की शुभकामनाएं! हर पहाड़ी गांव में खुशियों की रौनक छा जाए।
18. उत्तराखंड स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! हमारी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का संकल्प लें।
19. स्थापना दिवस की बधाई! चलो अपने पहाड़ की परंपरा और संस्कृति को जिंदा रखें।
20. शब्दों में विश्वास, आत्मा में गर्व। आइए, उत्तराखंड स्थापना दिवस 2021 पर राज्य को सलाम करें।



Click it and Unblock the Notifications