Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
K Annamalai Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं बीजेपी से अलग होने वाले अन्नामलाई? IPS छोड़ बने थे नेता
K Annamalai Net Worth: तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह एक नए राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं, जो आगे चलकर एक नई पार्टी का रूप लेगा। एक्स पर अन्नामलाई ने लिखा कि आज से एक नया रास्ता, एक नया आंदोलन और एक नई राजनीतिक यात्रा शुरू हो रही है। भाजपा से इस्तीफे और नई राजनीतिक पारी की शुरुआत के बाद उनकी राजनीतिक रणनीति के साथ-साथ उनकी संपत्ति भी सुर्खियों में है। आइए, जानते हैं कि अन्नामलाई कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

अन्नामलाई के पास कितनी संपत्ति है?
पूर्व आईपीएस अधिकारी और भाजपा नेता के. अन्नामलाई ने 2024 के लोकसभा चुनाव में नामांकन के दौरान अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था। एडीआर (Association for Democratic Reforms) के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 4.07 करोड़ रुपये है। इसमें लगभग 2.42 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1.65 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। प्रशासनिक सेवा छोड़कर राजनीति में आए अन्नामलाई आज तमिलनाडु के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं।
2011 बैच के पूर्व IPS अधिकारी हैं अन्नामलाई
41 वर्षीय के. अन्नामलाई तमिलनाडु के प्रमुख नेताओं में से एक हैं और राजनीति में आने से पहले भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी रह चुके हैं। 1984 में तमिलनाडु के करूर जिले में जन्मे अन्नामलाई 2011 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी थे। उन्होंने उडुपी, चिकमगलूर और बेंगलुरु में अहम जिम्मेदारियां संभालीं तथा अपनी कार्यशैली के कारण चर्चा में रहे। 2019 में उन्होंने पुलिस सेवा छोड़ दी और 2020 में भाजपा में शामिल हुए। इसके बाद वह तेजी से पार्टी में उभरे और 2021 से 2025 तक तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।
क्यों छोड़ा भाजपा का साथ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अन्नामलाई और भाजपा नेतृत्व के बीच तमिलनाडु की राजनीतिक रणनीति को लेकर मतभेद उभर आए थे। खासकर अन्नाद्रमुक (AIADMK) के साथ गठबंधन और राज्य में पार्टी की आगे की दिशा को लेकर उनकी राय अलग बताई गई। इसके अलावा, पार्टी में अपनी भविष्य की भूमिका को लेकर भी असहमति की चर्चाएं सामने आईं। हालांकि, अन्नामलाई ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि उनका फैसला नई तरह की राजनीति और व्यापक जनभागीदारी के उद्देश्य से लिया गया है।
भाजपा ने कब स्वीकार किया अन्नामलाई का इस्तीफा?
तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का इस्तीफा भाजपा नेतृत्व ने आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। पार्टी की ओर से 5 जून 2026 को इसकी पुष्टि की गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अन्नामलाई के प्राथमिक सदस्यता से दिए गए इस्तीफे को मंजूरी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अन्नामलाई ने हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बयान जारी कर इस्तीफा स्वीकार किए जाने की जानकारी दी।
नई राजनीतिक पारी का ऐलान
भाजपा से इस्तीफा देने के बाद के. अन्नामलाई ने 5 जून 2026 को अपनी नई राजनीतिक यात्रा की शुरुआत का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह एक नए राजनीतिक आंदोलन के जरिए स्वच्छ राजनीति और बेहतर शासन के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेंगे। अन्नामलाई ने संकेत दिए हैं कि उनका यह अभियान आने वाले समय में एक बड़े राजनीतिक मंच का रूप ले सकता है और वह तमिलनाडु की राजनीति में नई दिशा देने की कोशिश करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
