Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Kabosu Doge Death: नहीं रही Doge Meme वाला 'काबोसु' क्रिप्टो से लेकर मीम की दुनिया में थी काफी पॉपुलर
kabosu doge death: सोशल मीडिया में हर मीम में दिखने वाला शीबा इनू (Shiba Inu) ब्रीड का डॉग जिसे दुनिया काबोसू (Kabosu) या Doge के नाम से जानती थी, आज सुबह 8 बजे के आसपास उसने दुनिया को अलविदा कह दिया।
द सन के रिपोर्ट के अनुसार, इस डॉग के मालिक अत्सुको साटो ने सोशल मीडिया के जरिए इस खबर को शेयर करके बताया।

काबोसू से इंस्पायर होकर आया था मीम डॉगकॉइन
2010 में ली गई काबोसू की तस्वीर आज पूरी दुनिया में वायरल है, मीम्स के अलावा काबोसू की तस्वीर को एक डॉगक्वाइन नाम की क्रिप्टोकरेंसी के लोगो में भी इस्तेमाल किया जाता है। 2013 में शुरु हुए मीम डॉगकॉइन के बनने के पीछे का इंस्पिरेशन भी काबोसू को माना जाता है।
जिसमें क्रिप्टोकरेंसी के लोगो के रूप में काबोसु की तस्वीर इस्तेमाल की गई थी। DOGE, SHIB जैसे मीम कॉइन पर भी काबोसू के चेहरे को लगाया गया है। पहले इन क्रिप्टो को नकली या कमजोर करेंसी माना जाता था लेकिन क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया अब इनकी कीमत आसमान छूती हैं।
एलन मस्क भी लगा चुके हैं काबोसू का लोगो
वहीं ट्विटर को खरीदने के बाद पिछले साल अप्रैल में एलन मस्क ने भी काबोसू की तस्वीर को ट्विटर के लोगो के तौर पर इस्तेमाल करके इस डॉग को और मशहूर बना दिया था। अब काबोसू डॉग के निधन के बाद सोशल मीडिया में शोक की लहर है। निधन के समय काबोसू 19 साल की थी।

इस वजह से हुई मौत
द सन के मुताबिक कोबोसु 2022 से कोलेंजियो हेपेटाइटिस और क्रोनिम लिम्फोमा ल्यूकेमिया की वजह से बीमार चल रहा था।
काबोसू का मतलब?
काबोसू जापान का एक फेमस फल है। यह नींबू की तरह गोल सा दिखाई देता है। इसका ज्यादात्तर इस्तेमाल सिरका बनाने में किया जाता है। जब 2008 में Shiba Inu ब्रीड के इस डॉग को इसके मालिक मालिक अत्सुको साटो ने अडॉप्ट किया था, तो इसकी गोल शक्ल को देख इसका नाम काबोसू रख दिया।



Click it and Unblock the Notifications
