Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Kainchi Dham जाने का है प्लान तो रुकने की टेंशन करें खत्म, जानिए कहां मिलेंगे सबसे सस्ते और बेस्ट होटल्स
Where to Stay Near Kainchi Dham Ashram: उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बसे बाबा नीम करोली महाराज के प्रसिद्ध कैंची धाम में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। खासतौर पर 15 जून में लगने वाले स्थापना दिवस मेले और छुट्टियों के सीजन में यहां भारी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में सबसे बड़ी परेशानी होती है रुकने की। अगर आप भी कैंची धाम यात्रा का प्लान बना रहे हैं और सोच रहे हैं कि आश्रम के पास कहां ठहरें, कौन-सी जगह सबसे सस्ती और सुविधाजनक होगी, तो यह जानकारी आपके बहुत काम आने वाली है। आइए जानते हैं कैंची धाम के आसपास मौजूद बेस्ट होटल्स, होमस्टे, धर्मशालाएं और रुकने के लिए सबसे अच्छी लोकेशंस के बारे में।

कैंची धाम में सीधे रुकना कितना आसान?
कैंची धाम आश्रम में सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को ठहरने की अनुमति मिलती है। यहां पहले से बुकिंग और अनुमति की जरूरत हो सकती है। भीड़भाड़ वाले समय में आश्रम के कमरे जल्दी भर जाते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग आसपास के शहरों और टूरिस्ट लोकेशंस में रुकना पसंद करते हैं। लेकिन सबसे बड़ी टेंशन ये होती है कि नीम करौली के पास बहुत महंगे होटल मिलते हैं और कई बार मिलते ही नहीं हैं।
नीम करौली बाबा के आश्रम जा रहे हैं तो यहां रुकें
भवाली
भवाली कैंची धाम के सबसे नजदीक और बेस्ट ऑप्शन है ये कैंची धाम से लगभग 9 से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जगह कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सबसे सुविधाजनक मानी जाती है। यहां आपको बजट होटल्स, होमस्टे, गेस्ट हाउस और खाने-पीने की अच्छी सुविधाएं आसानी से मिल जाएंगी। आपको यहां खाने-पीने की भी सुविधाएं मिलेंगी और लोकल मार्केट में शॉपिंग भी करना आसान होगा। अगर आप कम बजट में आरामदायक रुकने की जगह चाहते हैं तो भवाली सबसे अच्छा विकल्प है।
भीमताल
इस लिस्ट में अगला नंबर है भीमताल का जो अपने शांत और खूबसूरत नेचर के लिए जाना जाता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए शानदार ऑप्शन है ये और अच्छी बात ये है कि भीमताल कैंची धाम से लगभग 18-20 किलोमीटर दूर है। यहां की झील, शांत माहौल और पहाड़ों का नजारा यात्रियों को काफी पसंद आता है। अगर आप आध्यात्मिक यात्रा के साथ थोड़ा रिलैक्सेशन भी चाहते हैं, तो भीमताल आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है। फैमिली ट्रिप, कपल्स और लंबी छुट्टियों के लिए भीमताल शानदार विकल्प माना जाता है।
नैनीताल
कैंची धाम नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए जून में जाना है तो क्यों न एक साथ दो काम कर लिए जाएं। जी हां, यात्रा के साथ घूमने का मजा भी आप ले सकते हैं क्योंकि नैनीताल फेमस टुरिस्ट स्पॉट है। साथ ही नैनीताल कैंची धाम से करीब 17 किलोमीटर दूर है। यहां हर बजट के होटल और रिसॉर्ट मिल जाते हैं। अगर आप बाबा के दर्शन के साथ नैनीताल घूमने का भी प्लान बना रहे हैं, तो यहां रुकना अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सीजन में नैनीताल के होटल काफी महंगे हो सकते हैं, इसलिए पहले से बुकिंग जरूर करें।
हल्द्वानी
एक और विकल्प है आपके पास जहां सस्ते होटल्स और आसान सफर का मजा लिया जा सकता है। हम बात कर रहे हैं हल्द्वानी की जो बजट ट्रैवलर्स के लिए शानदार जगह है। अगर आप ट्रेन या फ्लाइट से यात्रा कर रहे हैं, तो हल्द्वानी आपके लिए सबसे सुविधाजनक पड़ाव हो सकता है। हल्द्वानी से कैंची धाम लगभग 40 किलोमीटर दूर है। लो बजट यात्रियों और एक दिन की यात्रा करने वालों के लिए हल्द्वानी अच्छा विकल्प है।
कैंची धाम यात्रा के दौरान ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
पहले से बुकिंग जरूर करें
वीकेंड, छुट्टियों और जून मेले के दौरान यहां भारी भीड़ होती है। इसलिए होटल या होमस्टे पहले से बुक करना बेहतर रहेगा।
सुबह जल्दी पहुंचें
दर्शन के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है। भीड़ कम रहती है और मौसम भी सुहावना होता है।
मौसम के हिसाब से कपड़े रखें
पहाड़ी इलाका होने की वजह से यहां मौसम अचानक बदल सकता है। गर्मियों में भी हल्के गर्म कपड़े साथ रखें।
लोकल टैक्सी पहले तय करें
कई बार सीजन में टैक्सी किराया बढ़ जाता है। इसलिए पहले से किराया तय करना बेहतर रहता है।
कैंची धाम क्यों है इतना खास?
नीम करोली बाबा का कैंची धाम दुनियाभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा केंद्र माना जाता है। कहा जाता है कि यहां आने वाले भक्तों को मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स और फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग जैसी बड़ी हस्तियां भी यहां आ चुकी हैं।



Click it and Unblock the Notifications
